{"_id":"6560eb6c3a82110d2d0b3274","slug":"police-arrested-the-murderer-brother-and-sent-him-to-jail-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7759-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हत्यारे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हत्यारे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। लोहिया नगर निवासी अब्दुल हसन व उसके छोटे भाई मोहम्मद हसन के बीच 53 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद होने पर मारपीट हो गई। जिसमें अब्दुल ने अपने छोटे भाई की चाकू प्रहार से हत्या कर दी। मारपीट में वह भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन