फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the head of Katra Samaan

कटरा समान के प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the head of Katra Samaan
किशनी। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को कटरा समान ग्राम पंचायत के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना यादव की मौत के मामले में दो मृत्यु प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत की ओर से जारी किए गए हैं। शिकायत के बाद से मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने जांच में ग्राम प्रधान उमेश शर्मा को दोषी पाया था। इसी के तहत बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार किया। थाने में हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनका ब्लडप्रेशर बढ़ गया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान को अस्पताल ले जाया गया है। तबियत ठीक होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं एसपी अशोक कुमार राय ने पीआरपी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को थाने से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

पति के खिलाफ भी दर्ज है रिपोर्ट
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना यादव के पति विनोद कुमार यादव की ओर से ग्राम पंचायत समान के सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति विनोद कुमार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि विनोद कुमार ने पत्नी मीना यादव की कोरोना से मृत्यु दिखाकर फर्जी दस्तावेज लगाकर 50 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आवेदक ने पत्नी मीना यादव का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र एवं एंटीजन पॉजिटिव रिपोर्ट बनवाई गई थी। इस मामले की भी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed