फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the accused of murder after 48 years in firozabad

फिरोजाबाद: 48 साल बाद पकड़ा गया हत्यारोपी, साधु बनकर गुजरात में रहा, पुलिस ने जेल भेजा

Mon, 04 Apr 2022 07:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 07:50 PM IST
सार

थाना नारखी क्षेत्र में 14 सितंबर 1974 को महिला की हत्या हुई थी। उस वक्त आरोपी फरार हो गया। 48 साल तक साधु बनकर कई आश्रमों में रहा। पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार कर पाई है। 

विज्ञापन
Police arrested the accused of murder after 48 years in firozabad
पुलिस ने गिरफ्तार किया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में पुलिस ने 48 वर्ष पूर्व हुई महिला की हत्या के आरोपी को चनौरा बाईपास पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी 20 वर्ष तक गुजरात में साधु के वेश और इसके बाद अन्य आश्रमों में ठिकाना बनाया। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। मुखबिर की सूचना पर उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थाना नारखी के क्षेत्र टापा खुर्द निवासी मीरा देवी पुत्री गजराज सिंह ने 14 सितंबर 1974 को थाना नारखी वर्तमान जिला फिरोजाबाद (उस समय जिला आगरा) में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी मां रामबेटी की हत्या गांव निवासी महेंद्र सिंह व राममूर्ति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी राममूर्ति देवी को गिरफ्तार कर उसी वक्त जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन

48 साल तक पुलिस को नहीं लगी भनक 

महेंद्र सिंह फरार हो गया था। वह 48 साल तक न तो न्यायालय में हाजिर हुआ और न पुलिस की गिरफ्त में आया। अभियुक्त महेंद्र सिंह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही आरोप पत्र 25 दिसंबर 1975 को न्यायालय में प्रेषित किए थे। न्यायालय ने महेंद्र सिंह के गैर जमानती वारंट जारी किए थे। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक थाना नारखी प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक साहब सिंह ने आरोपी महेंद्र सिंह को चनौरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह ने साधु वेश रख लिया था। वह 20 वर्ष तक गुजरात तथा इसके बाद अन्य आश्रमों में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed