{"_id":"6addc395cc38c34c5e0931fa","slug":"problem-of-hernia-is-rising-rapidly-among-women-just-as-it-is-among-men-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट पर चर्बी न करें नजरअंदाज: मांसपेशियां हो रहीं कमजोर, 30 फीसदी को हर्निया; महिलाएं भी जान लें ये जरूरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट पर चर्बी न करें नजरअंदाज: मांसपेशियां हो रहीं कमजोर, 30 फीसदी को हर्निया; महिलाएं भी जान लें ये जरूरी बात
Sun, 25 Oct 2026 02:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:24 PM IST
सार
पुरुषों के साथ महिलाओं में भी हर्निया की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सर्जंस एसोसिएशन की कार्यशाला में इसको लेकर चिकित्सकों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर चिकित्सकों ने किया कार्यशाला का शुभारंभ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पेट पर बढ़ती चर्बी और धूम्रपान युवाओं को हर्निया की परेशानी दे रहा है। मोटापे से पीड़ित हर तीसरे मरीज में हर्निया की परेशानी मिल रही है। सिजेरियन कराने वाली महिलाओं में भी यह दिक्कत तेजी से बढ़ रही है। हरीपर्वत स्थित होटल में आगरा सर्जंस एसोसिएशन की कार्यशाला में डॉक्टरों ने इस पर चिंता जताई।
इंडियन सर्जंस एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य डॉ. प्रमोद शिंदे ने बताया कि मोटापे से पेट पर चर्बी (वसा) बढ़ने से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। खासतौर से बॉडी मास इंडेक्स 35-40 से अधिक होता है, ऐसे लोगों में करीब 30 फीसदी में हर्निया मिल रहा है। 40-50 की उम्र में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। ये जन्मजात परेशानी है, नवजात में भी ये दिक्कत मिल रही है। अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. एचएल राजपूत, डॉ. एसडी मौर्या, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जगतपाल सिंह, डॉ. रिचा जैमन, डॉ. जूही सिंघल, डॉ. समीर कुमार, डॉ. अविनाश सक्सेना, डॉ. मगन मेहरोत्रा, डॉ. एचएल राजपूत ने हर्निया की नई तकनीक से ऑपरेशन के बारे में बताया।
सिजेरियन कराने वाली महिलाओं में ज्यादा दिक्कत
महिलाओं के औसतन दो बार सिजेरियन हो रहे हैं। इसमें ऑपरेशन से छिद्र होते हैं, जहां पर मांसपेशी कमजोर हो जाती है। टांके खुलने, संक्रमण के कारण भी मांसपेशियां कमजोर होने से खांसने-छींकने पर पेट के अवयव बाहर की ओर निकलने लगते है। -डॉ. शिवाकांत शर्मा, उपाध्यक्ष नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज
विज्ञापन
प्रोटीन की मात्रा प्रभावित होने से भी हर्निया
धूम्रपान-तंबाकू की लत और पौष्टिक आहार से दूरी से भी हर्निया बढ़ रहा है। प्रोटीन की कमी के कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इसका खतरा युवाओं में अधिक है। ये भी भ्रांति है कि वजन उठाने से हर्निया हो जाता है। इससे इसका आकार बढ़ जाता है। -डॉ. अनमोल आहूजा, दिल्ली