फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Arrested seven Gamblers From closed home In Agra

Agra: बंद मकान के कमरे में सजी थी जुए की महफिल, सात जुआरी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 56 हजार रुपये बरामद किए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Police Arrested seven Gamblers From closed home In Agra
पुलिस हिरसात में जुआरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा कागारौल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंद पड़े मकान में छापामार कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात जुआरियों को दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने फड़ और उनकी तलाशी लेने पर हजारों की रकम बरामद की है। गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कागारौल पुलिस चेकिंग अभियान और जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला बाबू पाड़ा में बंद पड़े मकान में जुआ चल रहा है।  जुआरी हार जीत के दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देते हुए राकेश पुत्र प्यारेलाल, गुलाब सिंह पुत्र भगवान सिंह, सुखबीर पुत्र कप्तान सिंह, कृष्ण कुमार पुत्र वीरी सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र रामबाबू, दीवान सिंह पुत्र छोटेलाल, राजवीर पुत्र चरन सिंह निवासीगण बाबू पाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मनोरंजन के लिए खेलते हैं और जीतने पर रुपए भी मिल जाते हैं जिनसे शराब आदि के अपने शौक पूरा कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 3/4 जुआ अधिनियम में मामला पंजीकृत करके न्यायालय भेज दिया। जुआरियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय, एसआई हरेंद्र कुमार, एसआई योगेश कुमार, एसआई शिराज हुसैन, कांस्टेबल सुनील कुमार, आशु बाना आदि रहे।

ये भी पढ़ें 'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed