{"_id":"64214e38a1f0649f54085666","slug":"employees-ask-for-money-in-name-of-giving-dead-body-in-agra-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान
Mon, 27 Mar 2023 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:35 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के कई कर्मचारी मानवता को तार-तार करने में जुटे हुए हैं। लाशों के सौदे की सच्चाई उस समय सामने आई, जब पोस्टमार्टम हाउस पर भाई के शव को लेने आए एक युवक से पैसे मांगे गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन
लाश की सौदेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीवन में कई बार सौदेबाजी की थी, लेकिन रामवीर (बदला नाम) ने सोचा नहीं था कि उनको भाई के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए भी सौदेबाजी करनी पड़ेगी। पोस्टमार्टम हाउस पर भाई के शव के लिए उन्हें इस स्थिति से रूबरू होना पड़ा। शव को देने के लिए कर्मचारी ने 200 रुपये मांगे। गमजदा रामवीर यही बोल पाए कि जवान मौत है, कुछ कम ले लो भाई। कर्मचारी की इस करतूत का वीडियो बनाकर तीमारदार ने सीएमओ से शिकायत की है।
ये भी पढ़ें - Agra: आधी रात को लॉजिस्टिक कंपनी में घुसे बदमाश, तमंचे दिखाकर कर्मचारियों को बनाया बंधक; लाखों की लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर हादसे में मौत के बाद शव लाए जाते हैं। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपने के लिए परिजन से पैसे मांगे जा रहे हैं। कर्मचारी 200 से 500 रुपये तक मांगते हैं। ऐसे ही दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कर्मचारी शव के लिए रुपये मांग रहा है। एक वीडियो में मृतक का भाई जवान भाई की मौत की दुहाई भी देता है लेकिन कर्मचारी नहीं पसीजता। पूरे रुपये मिलने पर ही शव जाने देता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: आधी रात को लॉजिस्टिक कंपनी में घुसे बदमाश, तमंचे दिखाकर कर्मचारियों को बनाया बंधक; लाखों की लूट
विज्ञापन
कफन के लिए अलग से है 140 रुपये की रसीद
पोस्टमार्टम हाउस पर शव के कफन और पॉलिथीन के लिए 140 रुपये में किट मिलती है। इसे क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि इस शुल्क की रसीद भी दी जाती है।शिकायत मिली है, जांच कराकर करेंगे कार्रवाई।
ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: पति की जासूसी से परेशान होकर पत्नी ने छोड़ा घर, एक महीने पहले हुई थी शादी