फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested rss worker in agra

पुलिस ने संघ के पदाधिकारी को हवालात में किया बंद, स्वयंसेवकों ने थाना घेरा, हंगामा

Sun, 14 Jul 2019 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
police arrested rss worker in agra
हवालात में बंद संघ पदाधिकारी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना पिनाहट में शनिवार को दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचना आरएसएस के नगर संघ चालक सुनील गुप्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि थानाध्यक्ष के आदेश पर सिपाहियों ने अभद्रता करते हुए संघ चालक और उनके साथी को हवालात में डाल दिया। इसकी जानकारी पर भाजपा नेता और स्वयंसेवक थाने आ गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया। दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ा।
विज्ञापन

  
शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे थाना क्षेत्र के गांव धन्नापुरा निवासी दो भाई वकील और रामनाथ के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर आई। रामनाथ पक्ष की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक एवं कपड़ा व्यवसायी सुनील गुप्ता थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


सुनील गुप्ता के साथ अमर सिंह पुरा निवासी चिंटू शर्मा भी थे। वो दोनों पक्षों का राजीनामा कराने के प्रयास करने लगे। सुनील गुप्ता ने बताया कि उनके पास फोन आया था। तब वो वहां गए थे। थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सोलंकी से कहा कि दोनों पक्ष राजीनामा के लिए तैयार हैं। मगर, थानाध्यक्ष ने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवालात में दो घंटे बंद रहे

इसके बाद थानाध्यक्ष शांति भंग की कार्रवाई करने की कहने लगे। आग्रह पर थानाध्यक्ष उनके ऊपर ही सिपाहियों से कार्रवाई करने की कहकर चले गए। सिपाहियों ने सुनील गुप्ता और चिंटू शर्मा को हवालात में डाल दिया। वो दोनों दो घंटे तक हवालात में ही रहे।
 
इसकी जानकारी पर भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष सतीश परिहार, नगर अध्यक्ष निखिल गुप्ता, आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख योगेंद्र सिंह, कार्यकर्ता और व्यापारियों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया और नारेबाजी की। 

पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया। इस पर थानाध्यक्ष आ गए। उन्होंने सुनील गुप्ता और चिंटू शर्मा को छोड़ दिया। इसके बाद ही थाने से कार्यकर्ता और व्यापारी हटे। सीओ पिनाहट प्रदीप कुमार ने बताया कि वे गोर्वधन मेला में तैनात है। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed