{"_id":"5a65fe0c4f1c1b6e268b5ab6","slug":"police-arrested-robbers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली रूट पर यात्रियों से करते थे लूटपाट, ऐसे गिरफ्त में आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली रूट पर यात्रियों से करते थे लूटपाट, ऐसे गिरफ्त में आए
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली रूट की ट्रेनों में लूट और छिनैती करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए तीन लैपटॉप, 14 मोबाइल और 10 हजार की नकदी बरामद की हुई है।
पकड़े गए बदमाशों में कई पूर्व में जेल जा चुके हैं। वहीं आगरा फोर्ट जीआरपी ने रेलवे ट्रैक के किनारे जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी ट्रेनों और स्टेशनों पर चेकिंग कर रही है। इसी दौरान आगरा कैंट इंस्पेक्टर अश्विनी कौशिक ने अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर के झांसी एंड पर छह लोगों को संदिग्ध हालात में घूमते देखकर पूछताछ की।

Trending Videos
पकड़े गए लोगों ने अपने नाम पानीपत, हरियाणा निवासी अनिल कुमार कक्का व अजय कुमार उर्फ प्रिंस, एत्मादपुर निवासी यूसुफ, बुलंदशहर निवासी गनपत सिंह, गाजियाबाद निवासी सतेंद्र गुप्ता बताए।
एसपी ने बताया कि ये छह लोग गैंग बनाकर ट्रेनों में घटनाएं कर रहे थे। यात्रियों से छिनैती और लूटपाट भी करते हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।
दूसरी ओर, आगरा फोर्ट जीआरपी थाने के नजदीक रेलवे ट्रैक के किनारे जुआ खेल रहे मंटोला के ढोलीखार निवासी मुकीम, जाहिद, सलमान, नाजिम और शकील को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। फड़ से 8800 रुपये बरामद किए हैं।