फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested one more accused in kasganj riots

कासगंज हिंसाः चंदन की हत्या में एक और आरोपी सलमान गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 07 Feb 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
police arrested one more accused in kasganj riots
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज सांप्रदायिक हिंसा और चंदन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दविश जारी है। हत्या के मामले में वांछित आरोपी सलमान को पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


अंभी 11 आरोपी फरार हैं। मुख्य आरोपी सलीम के भाई वसीम और नसीम की गिरफ्तारी में पुलिस नाकाम हरो रही है। वहीं एक फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा 17 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक कुल 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन 11 आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। हत्या के इस मामले में कुल 29 आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

police arrested one more accused in kasganj riots
पुलिस की दबिश से दहशत - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे कोतवाली पुलिस ने किसरौली रोड इलाके से फरार आरोपी सलमान पुत्र चमन निवासी मोहल्ला नवाब गली नंबर 3 को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की दविश अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में भी लगातार जारी हैं। 

एक अन्य फरार आरोपी जाहिद उर्फ जग्गा भी वांछित है। मंगलवार की सायं कोतवाली पुलिस ने सर्कुलर रोड पर कुर्की की कार्रवाई करके घरेलू सामान जब्त किया है। 

कुर्की की कार्रवाई

मकान के दरवाजे आदि भी निकाले गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया है। जिसकी सूची बनाई गई है। कुर्की की इस कार्रवाई से सर्कुलर रोड इलाके में हड़कंप मचा रहा। 

कुर्की की कार्रवाई के दौरान पीएसी और पुलिस का कड़ा पहरा था। गली के बाहर ही पीएसी तैनात थी। गली में आवाजाही नहीं होने दी। 

कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जहां प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed