फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested nine thieves who stole from locked houses in Agra

Agra Crime News: बंद घरों को निशाना बनाती थी चोरों की टोली, नौ चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 12 Aug 2023 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 10:30 PM IST
सार

आगरा में चोरों की टोली दिन में रेकी करके बंद घरों को निशाना बनाती थी। पुलिस ने नौ चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Police arrested nine thieves who stole from locked houses in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश आगरा में पुलिस ने रेकी कर सूने घरों को निशाना बनाने वाले और सुनसान रास्तों पर लूट करने वाली गैंग के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट और चोरी की कई वारदात कबूली है। चोरों के कब्जे से तीन चाकू, 32 हजार रुपये, सोने की 2 चेन, 4 अगुंठी, 6 टॉप्स, एक टीका, चांदी की 14 जोड़ी पायल, 16 सिक्के, 2 एलईडी टीवी, 1 लैपटॉप, 4 घड़ी, 2 मोबाइल फोन के साथ अन्य सामान भी बरामद किया।

विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त सूरज राय कुमार ने बताया कि न्यू आगरा थाना पुलिस ने 5 बदमाश पकड़े हैं। इन बदमाशों ने क्षेत्र में 5 महीने में 9 वारदात को अंजाम दिया, जिसमें आठ चोरी व एक लूट की थी। न्यू आगरा थाने पर 2 जून को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि वह 2 जून को हॉस्पिटल से बेटी के साथ वापस अपने घर आ रही थीं। दीवानी के पास रास्ते में दो युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक ली। चेन छीनकर भगवान टॉकीज चौराहे की तरफ भाग गए। चोरों ने इससे पहले और बाद में लगातार बंद घरों को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर शनिवार को दयाल बाग रोड नगला हवेली से छत्ता के नगला पदमा निवासी नवल किशोर उर्फ गौरा, बोदला की लाल मस्जिद निवासी सोनू, एटा के थाना बकेवर निवासी सौरभ दिवाकर उर्फ छोटा, महेंद्र सिंह उर्फ बड़ा और दयाल बाग के नगला पदी निवासी दिनेश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में बाइकों से अलग-अलग कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद सूरज छिपने के बाद रेकी करते थे। इस दौरान रास्ते में सुनसान इलाके में कोई महिला या युवक मिल जाता तो लूट कर लेते। दोनों बार रेकी करने पर जिस मकान का ताला बंद मिलता उसे निशाना बना लेते। चोरी करने के बाद किसी को शक न हो इस वजह से अलग-अलग रास्तों से निकलते थे।

यह भी पढ़ेंः- जहरीली खिचड़ी खाने का मामला: दो मासूमों की मौत, मां का चल रहा इलाज; बच्चों की खबर सुनी तो फिर हो गई बेहोश

वहीं, हरीपर्वत थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तेल भरे 2 टिन, 1 कूलर, तेल के 2 डिब्बे बरामद किए। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को विश्वविद्यालय के माली ने थाने शिकायत दर्ज कराई। चोर घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान समेटकर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर शनिवार को सुल्तानगंज पुलिया के पास से पीर कल्याणी निवासी अनुराग, आशु, शैंकी और अमित उर्फ गधा को गिरफ्तार कर लिया।

कमलानगर पुलिस ने गिरफ्तार किए दो बाइक चोर

कमलानगर पुलिस ने शनिवार को मुगल रोड से थाना खंदौली के रामनगर निवासी प्रशांत उर्फ पेटू और सोनवीर सिंह को सहित दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed