फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hospitalized mother faints after hearing news of death of two children after eating poisonous khichdi

जहरीली खिचड़ी खाने का मामला: दो मासूमों की मौत, मां का चल रहा इलाज; बच्चों की खबर सुनी तो फिर हो गई बेहोश

Sat, 12 Aug 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

मैनपुरी में जहरीली खिचड़ी खाने से दो मासूमों की मौत हो गई जबकि मां का इलाज चल रहा है। होश आने पर बच्चों की मौत की खबर सुनी तो वह फिर बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
Hospitalized mother faints after hearing news of death of two children after eating poisonous khichdi
जहरीली खिचड़ी खाने का मामला: शिवानी का इलाज चल रहा है, बैठे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तपा की नगरिया निवासी शिवानी को मेडिकल कॉलेज सैफई में होश आया तो बच्चों की मौत की खबर सुन वह फिर से बेहोश हो गई। काफी देर बाद दोबारा हो आया तो चीखने लगी। किसी तरह से परिजन ने संभाला। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। बृहस्पतिवार को जहरीली खिचड़ी खाने से महिला के दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


कस्बा करहल के मोहल्ला तपा की नगरिया में जहरीली खिचड़ी खाने से विक्रम सिंह की पत्नी शिवानी की हालत बिगड़ गई थी। वहीं मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो मासूमों की मौत हो गई। बता दें कि छह अगस्त को शिवानी ने घर पर खिचड़ी बनाई और तीन वर्षीय पुत्री काव्या और डेढ वर्षीय पुत्र वंश के साथ ही खुद भी खाई थी। खिचड़ी खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई थी। सात अगस्त को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान काव्या की मौत हो गई थी। वहीं आठ को डेढ़ वर्षीय पुत्र वंश ने दम तोड़ दिया था। शिवानी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Etah: 'झोलाछाप के इलाज से किशोर हो गया दिव्यांग, पैर ने काम करना किया बंद' मां की शिकायत पर टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सैफई में अब शिवानी की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही वह होश में आई तो उसे अपने कलेजे के टुकड़ों की मौत की खबर मिली। जिसे सुनकर शिवानी एक बार फिर बेहोश हो गई। परिजन घबरा गए, चिकित्सक को बुलाया गया। कुछ देर बाद वह फिर होश में आई और बच्चों को याद कर चीखने लगी। 

किसी तरह से परिजन ने उसे ढांढस बंधाया। लेकिन मां है चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थी। चीख-चीख कर कह रही थी कि उसके अपने हाथों से ही बच्चों को मौत परोस दी। बच्चों की जगह भगवान उसकी जान ले लेता। बच्चों को हमेशा के लिए खोने के बाद आंसुओं की धार मां शिवानी की आंखों से बहे जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: दोस्त के साथ यमुना में नहा रहा होटल व्यवसायी का बेटा डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

सवाल अब भी बरकरार

दो मासूम बच्चों की मौत और मां शिवानी की हालत बिगड़ने की वजह घर में बनी मूंग दाल की खिचड़ी बताई जा रही है। लेकिन, खिचड़ी जानलेवा कैसे हो गई। उसमें जहर कहां से आ गया। दाल चावल में किसी खराबी के कारण बच्चे और महिला डायरिया से ग्रस्त हो गए। या फिर किसी और तरह से खिचड़ी तक जहर पहुंचा। संभवत: महिला के इलाज के बाद शरीर में मौजूद वह तत्व भी नष्ट हो चुका होगा। जिस कारण से महिला व बच्चों की हालत बिगड़ी थी। वहीं परिजन बच्चों का भी अंतिम संस्कार कर चुके हैं। उनका पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed