{"_id":"5f0808248ebc3e638a7f3ba4","slug":"police-arrested-four-thieves-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करने के लिए चुना अपराध का रास्ता, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे चार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पूरा करने के लिए चुना अपराध का रास्ता, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे चार युवक
Fri, 10 Jul 2020 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वो अपने शौक के लिए चोरियां करते थे। सामान बेचने पर जो रुपये मिलते थे, उनसे शराब पीते थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मलपुरा के खेड़ा भगौर निवासी सोनू, धनौली निवासी विष्णु, शाहगंज निवासी शाहिल और धनौली निवासी सोनू हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन, आठ पैन ड्राइव, एक स्मार्ट घड़ी, दो ब्लू टूथ, पांच मेमोरी कार्ड, चार ईयर फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेकी करने के बाद करते थे वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पॉश कॉलोनियों और बाजारों में बाइकों से दिन में चक्कर लगाते थे। बंद घरों की रेकी करते थे। रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
लोगों से मोबाइल फोन भी छीनते थे। आरोपियों की उम्र 20 साल है। चोरी के माल को बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे।
इन चोरों ने गोपालपुरा, सदर निवासी अजय अग्रवाल की दुकान का शटर तोड़कर सात जुलाई की रात चोरी की थी। बरामद माल दुकान से चोरी किया था।
लोगों से मोबाइल फोन भी छीनते थे। आरोपियों की उम्र 20 साल है। चोरी के माल को बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे।
इन चोरों ने गोपालपुरा, सदर निवासी अजय अग्रवाल की दुकान का शटर तोड़कर सात जुलाई की रात चोरी की थी। बरामद माल दुकान से चोरी किया था।