फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four miscreants near agra-lucknow expressway in firozabad

फिरोजाबाद: एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात से पहले पुलिस ने दबोचे चार बदमाश, तमंचे-कारतूस बरामद

Thu, 23 Sep 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना मटसेना पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप से चार बदमाशों को पकड़ा है। ये बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

विज्ञापन
Police arrested four miscreants near agra-lucknow expressway in firozabad
मटसेना क्षेत्र में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से चार तमंचे, कारतूस व एक कार बरामद हुई है। बदमाशों के चार साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस और एसओजी ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चार बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद: बस में बेटी से दुष्कर्म मां से छेड़छाड़ प्रकरण, हर पहलू पर बारीक जांच, आगरा में होगा किशोरी के कपड़ों का फोरेंसिक टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के नाम बनीसिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी कामता प्रसाद मार्केट के सामने बाईपास रोड फतेहाबाद आगरा, दीनदयाल पुत्र करन सिंह निवासी पूठपुरा थाना फतेहाबाद आगरा, नीरज पुत्र वासदेव निवासी मीटपुरा थाना फतेहाबाद आगरा व मेघराज पुत्र दीवान सिंह निवासी खैरटांडा झोरियान थाना पिनाहट आगरा हैं। 

बदमाशों के पास तमंचे, कारतूस व कार बरामद 
तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से चार तमंचे और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। 

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत निषाद निवासी रामदास का पुरा थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद, इन्द्रपाल उर्फ छिंगा पुत्र किताब सिंह, धनपाल उर्फ धांधू निषाद व छोटा निषाद मोहल्ला झोरियान कस्बा व थाना पिनाहट आगरा फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed