फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four accused of stealing from silversmith factory in Agra recovered two kilos of chain

Agra: पूर्व कर्मियों ने ही की थी चांदी कारीगर के कारखाने में चोरी, चार गिरफ्तार; दो किलो चेन बरामद

Sun, 16 Jun 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 12:04 AM IST
सार

पूर्व कर्मियों ने ही चांदी कारीगर के कारखाने में चोरी की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो किलो चेन बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested four accused of stealing from silversmith factory in Agra recovered two kilos of chain
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद कस्बा के चांदी कारोबारी के कारखाने में 21 मई को पूर्व कर्मचारियों ने ही चोरी की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। उनसे दो किलो चेन मिली हैं। एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद अमरलाल ने बताया कि शमसाबाद के बाग बीघा निवासी धर्मेंद्र चांदी की चेन की ढलाई करता है। उनके कारखाने में नकब लगाकर चोरी की गई थी। चोर करीब 3 किलो चेन ले गए थे। शुक्रवार की रात थानाध्यक्ष शमसाबाद को सूचना मिली कि आरोपी बाईपास रोड पर शीतगृह के पास खड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक भाग निकला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बाग बीघा निवासी हरेंद्र, अभिषेक, मनीष और जयपाल बताया। फरार साथी हेत सिंह उर्फ हेता है। आरोपियों ने बताया कि वह पहले इसी कारखाने में काम करते थे। जिससे उन्हें मालूम था कि समान कहां रखा रहता है। आरोपियों ने बताया है कि 500 ग्राम चांदी की चेन उन्होंने 12000 रुपये में बेच दी। रुपये खाने-पीने में खर्च हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed