{"_id":"66784c801ab96662730459b8","slug":"police-arrested-fake-vigilance-inspector-in-etah-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ठेल-ढकेल वालों से भी करता उगाही, मुफ्त में लेता था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ठेल-ढकेल वालों से भी करता उगाही, मुफ्त में लेता था सामान
Sun, 23 Jun 2024 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:40 PM IST
सार
पुलिस ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। यह ठेल-ढकेल वालों से भी उगाही करता था। मुफ्त में सामान लेता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर पुलिस ने खुद को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के विजिलेंस विभाग का फर्जी परिचय पत्र मिला है। यह लोगों से धौंस दिखाकर धोखाधड़ी करता था। ठेल-ढकेल वालों से वसूली और मुफ्त सामान ले जाता था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सैनिक पड़ाव से चेकिंग के दौरान विशाल राजपूत निवासी मोहल्ला इनायतगंज थाना अतरौली जिला अलीगढ़ हाल निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर के पास से एक फर्जी परिचय पत्र बरामद किया गया है। जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर, विजिलेंस लिखा हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में विशाल ने पुलिस को बताया कि अपना फर्जी परिचय पत्र दिखाकर पद की धौंस जमाता था। अपने अधिकारियों का हवाला देकर आम लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ठगता था। इसके अलावा फर्जी पत्रकार बनकर छोटे-छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली भी करता था। पूर्व में प्रदेश स्तरीय शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अपना परिचय एक पत्रकार के रूप में देकर उनसे असंवैधानिक कार्य कराने के लिए दबाव बनाता रहा है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी विशाल राजपूत विजिलेंस इंस्पेक्टर व पत्रकार बताकर सीधे-साधे लोगों से ठगी करता था। बड़े-बड़े अधिकारियों को पत्रकारिता की धौंस दिखाकर असंवैधानिक कार्य कराने के लिए दबाव बनाता था। -विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी