{"_id":"649ec0b1309e6dae6e0f8b3d","slug":"police-arrested-crook-with-reward-of-fifty-thousand-in-agra-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी और लूट के दो दर्जन मुकदमे हैं दर्ज, लंबे समय से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी और लूट के दो दर्जन मुकदमे हैं दर्ज, लंबे समय से था फरार
Fri, 30 Jun 2023 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:17 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ चोरी और लूट के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था।
विज्ञापन
Agra News: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शमशाबाद थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बदमाश को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया इनामी साजिद उर्फ भोला निवासी टेढ़ी बगिया, थाना एत्माद्दौला गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। यह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इसके खिलाफ चोरी और लूट जैसे संगीन अपराधों के तकरीबन 23 से अधिक मामले दर्ज हैं। विगत दिनों शमशाबाद थाना क्षेत्र में गढ़ी जहान सिंह मोड़ पर हुई लूट में भी यह शामिल था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
इसके अलावा राजस्थान के धौलपुर से सीडी डीलक्स बाइक चोरी की थी। इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह चलाता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनामी बदमाश को इरादत नगर रोड स्थित बाईपास से गिरफ्तार किया है। कब्जे से तमंचा कारतूस चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है।