फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested accused with 11 kg of silver in agra

आगरा: 11 किलोग्राम चांदी लेकर भागा कारीगर गिरफ्तार, सट्टेबाजी में तीन युवक भी पकड़े गए

Sat, 02 Oct 2021 07:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 07:49 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने मालिक की 11 किलो चांदी लेकर फरार नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। वह 16 सितंबर से फरार था। उसकी निशानदेही पर 11.200 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन
police arrested accused with 11 kg of silver in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना कोतवाली पुलिस ने कारखाना मालिक की 11.200 किलोग्राम चांदी लेकर फरार हुआ कारीगर टीपू सुल्तान को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उससे चांदी भी बरामद कर ली गई। वहीं, कमलानगर क्षेत्र में आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा के सर्वेश नगर निवासी सतीश चंद्र का सेब का बाजार स्थित पन्नी गली में चांदी के जेवरात बनाने का कारखाना है। उनके कारखाना में अब्बास नगर निवासी टीपू सुल्तान काम करता है। 16 सितंबर को वह 11.200 किलोग्राम चांदी झलाई के लिए लेकर गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन


उसने अपना फोन भी बंद कर लिया। इस पर सतीश चंद्र कारीगर के घर गए, लेकिन वह घर पर भी नहीं मिला। परिजनों ने भी गुमशुदगी दर्ज करा दी। वह चांदी लेकर फरार हो गया। इस पर सतीश चंद्र ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रामबाग चौराहे से टीपू सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि उसकी निशानदेही पर 11.200 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली गई। वह चांदी को लेकर इधर-उधर घूम रहा था। अब चांदी को बेचने जा रहा था। 

कमलानगर में पकड़े सट्टेबाज
थाना कमलानगर पुलिस ने ब्रजधाम कालोनी के दूसरे फ्लोर पर आईपीएल के सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए राजेश यादव, बॉबी यादव और सचिन अग्रवाल को दस मोबाइल, रजिस्टर, पेन और डीवीडी के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान यूनुस, नौशाद, दिलशाद और यासीन फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed