{"_id":"653aa14ef399ada87b08e3b3","slug":"police-arrested-accused-who-made-woman-drink-intoxicants-and-did-obscene-acts-in-agra-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर की घिनौनी हरकत, वीडियो बनाकर पति व रिश्तेदारों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर की घिनौनी हरकत, वीडियो बनाकर पति व रिश्तेदारों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Oct 2023 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:11 PM IST
सार
आगरा में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर की घिनौनी हरकत की। आरोपी ने वीडियो बनाकर पति व रिश्तेदारों को भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक महिला मजदूर को गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर घिनौनी हरकतें की अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सात अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिकंदरा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है। तीन माह पूर्व फैक्ट्री में साथ काम करने वाला एक मजदूर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक गेस्ट हाउस में ले गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई
विज्ञापन
आरोप है कि वहां उसने नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ की, अश्लील वीडियो बना लिया। पति व रिश्तेदारों के पास वीडियो भेज दिए। पुलिस ने महुआ खेड़ा निवासी सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार सुबह चौकी इंचार्ज बिचपुरी अनुज कुमार ने आरोपी सत्यवीर को वैष्णो धाम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।