फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested accused of molesting girl has been sent to jail

पड़ोसी बना हैवान: 12 वर्षीय लड़की को दबोचा, शोर सुन दौड़ी-दौड़ी पहुंची मां; हालत देख छूट गए पसीने

Tue, 03 Jun 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 09:52 AM IST
सार

आगरा में अपने मामा के घर आई 12 वर्षीय लड़की को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। वो शोर मचाने लगी। इस दौरान मां वहां पर पहुंच गई। बेटी आरोपी से बचने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। ये देख मां ने विरोध कर दिया, जिसके बाद आऱोपी भाग निकला। 
 

विज्ञापन
police arrested accused of molesting girl has been sent to jail
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में मामा के घर गई 12 वर्षीय किशोरी को किरायेदार युवक ने दबोच लिया। शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई। उन्होंने बेटी को बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर की है। मां ने केस दर्ज कराया। किशोरी अपनी दो बहनों के साथ मामा के घर आई थी। उनके घर में आरोपी हर्ष किराये पर रह रहा था। उसने किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उधर, बेटी के घर नहीं पहुंचने पर उसको तलाशते हुए मां भी भाई के घर आ गई।
विज्ञापन



किशोरी शोर मचा रही थी। बेटी की आवाज सुनकर मां ने दरवाजा खुलवाया। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed