फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested accused in Gulfam murder case in an encounter

UP: मुस्लिम युवक की हत्या...पहलगाम आतंकी हमले के बाद अंजाम देने थे खाैफनाक मंसूबे, चाैंकाने वाला खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 10:50 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 28 Apr 2025 10:50 PM IST
सार


आगरा में मुस्लिम युवक की हत्या में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। लेनदेन के विवाद में हुई हत्या को आरोपियों ने पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ने की साजिश रच डाली। माहाैल बिगाड़ने के लिए वीडियो भी जारी किए। आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है।

विज्ञापन
Police arrested accused in Gulfam murder case in an encounter
गुलफाम की हत्या का पुलिस ने किया चाैंकाने वाला खुलासा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन के नजदीक ताजनगरी फेज-1 में रेस्तरां संचालक के भाई गुलफाम की गोली मारकर हत्या बिरयानी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में की गई थी। वीडियो बनाकर सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की थी। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों प्रियांश यादव और शिवम बघेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दाैरान गोली लगने से सिपाही गिरेंद्र भी घायल हो गए। पुलिस ने तीसरा आरोपी मनोज चौधरी भी पकड़ा है।
विज्ञापन


 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्याकांड के बाद माहाैल खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। इसके पीछे पहलगाम की घटना को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया था। एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजनगरी फेस-1 में 23 अप्रैल की आधी रात को घटना हुई थी। शाहिद अली चिकन बिरयानी रेस्तरां पर बाइक पर तीन युवक आए थे। शाहिद अली के चचेरे भाई गुलफाम (27) और सैफ अली को गोली मारी गई थी। गुलफाम की मृत्यु हो गई थी, जबकि सैफ अली के गोली कंधे से रगड़ते हुए निकली थी। मामले में मृतक के भाई बिलाल ने मुकदमा दर्ज कराया। घटना के समय रेस्तरां में मुन्ना और जीशान भी मौजूद थे।

 
विज्ञापन

हत्या के एक घंटे बाद इंस्टाग्राम पर मनोज चौधरी की आईडी से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें दो युवक दिख रहे थे। उन्होंने अपनी पैंट में चाकू और तमंचे लगा रखे थे। एक युवक ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। दो लोगों की हत्या की बात बोली थी। हत्या के पीछे पहलगाम की घटना का बदला करार दिया था।

 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद ली। हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया। पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। सोमवार शाम को प्रियांश यादव और उसके साथी शिवम बघेल को पुलिस टीम ने इनर रिंग रोड पर घेर लिया। दोनों ने पुलिस पर फायर किया, जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दाैरान बदमाशों की गोली से सिपाही गिरेंद्र सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों का तीसरा साथी मनोज चाैधरी भी गिरफ्तार किया गया।


 

बाइक से आए थे आरोपी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में गुलफाम के रेस्तरां में बिरयानी के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इस पर ही प्रियांश यादव, शिवम बघेल और पुष्पेंद्र बघेल ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना करने तीनों बाइक से आए थे। गुलफाम को पुष्पेंद्र बघेल ने गोली मारी थी। वह पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। वहीं सैफ अली को गोली शिवम बघेल ने मारी थी। प्रियांश यादव ने वीडियो बनाया था। वारदात के खुलासे के लिए एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के नेतृत्व में एक एसआईटी काम कर रही थी। टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार एवं एसीपी को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी
1. प्रियांश यादव निवासी गांव करभना, ताजगंज
2. शिवम बघेल निवासी गांव करभना, ताजगंज
3. मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर निवासी गांव नगला भूरिया, मलपुरा

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed