{"_id":"626bbc58888f0d5e685d8d7f","slug":"police-arrested-19-gamblers-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पुलिस ने 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नकदी-तमंचे सहित दो कार और चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पुलिस ने 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नकदी-तमंचे सहित दो कार और चार बाइक बरामद
Fri, 29 Apr 2022 03:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 03:52 PM IST
सार
पटियाली क्षेत्र के गांव रमपुरा में बड़े स्तर पर जुआ होने की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। इस पर कार्रवाई के लिए चार टीमों को गठन किया गया। गुरुवार रात को पुलिस की टीमों ने छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पटियाली के रमपुरा गांव में पकड़े गए जुआरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार रात को गांव रमपुरा में दबिश देकर 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तीन लाख रुपये, दो तमंचे, नशीला पदार्थ, दो कार और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना पुलिस को गांव रमपुरा में जुआ होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर सीओ पटियाली व सीओ सहावर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पटियाली, प्रभारी निरीक्षक सिढ़पुरा व प्रभारी निरीक्षक अमांपुर सहित अलग-अलग चार टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात को गांव रमपुरा में सबलू उर्फ सत्यदेव पुत्र भगवान सिंह के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
मकान में बनी दो दुकानों में कई लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जुआरियों से 302070 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, 600 ग्राम डाइजापाम, दो कार और चार मोटरसाइकिल बरामद हुईं। जुआरियों के खिलाफ पटियाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को इन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ये आरोपी पकड़े गए
1.अमित गुप्ता निवासी धुमरी थाना जैथरा, एटा।2.कुलदीप गुप्ता निवासी नई बस्ती कोतवाली नगर, एटा ।
3.दीपक कुमार निवासी संजयनगर थाना कोतवाली नगर, एटा ।
4.किशन निवासी किलरमऊ थाना बागवाला, ,एटा ।
5.राजबहादुर निवासी दरिकपुर थाना पिलुआ , एटा ।
6.विनय गुप्ता निवासी शिवपुरी थाना कोतवाली, एटा ।
7.मौहरपाल निवासी नगला गुलरिया थाना कोतवाली देहात, एटा ।
8.संजू गुप्ता निवासी जयजयराम थाना कोतवाली, कासगंज ।
9.उस्मान अली निवासी मोहल्ला बड्डू नगर थाना कोतवाली, कासगंज ।
10.नितिन माहेश्वरी निवासी मोहल्ला नाथूराम थाना कोतवाली, कासगंज ।
11.रूपेन्द्र उर्फ पपलू निवासी रमपुरा थाना पटियाली, कासगंज ।
12.प्रदीप गुप्ता निवासी रमपुरा थाना पटियाली, कासगंज ।
13.अंशु निवासी रमपुरा थाना पटियाली, कासगंज।
14.रनवीर निवासी जटपुरा थाना पटियाली, कासगंज ।
15.अजय निवासी मोहल्ला लोईया नगर थाना सिढ़पुरा, कासगंज ।
16.भामाशाह निवासी मोहल्ला पन्तनगर थाना सिढ़पुरा, कासगंज ।
17.मनीन हुसैन निवासी गणेशपुर थाना गंजडुण्डवारा, कासगंज ।
18.राहुल निवासी गंजडुण्डवारा, कासगंज ।
19.शाह आलम निवासी गणेशपुर थाना गंजडुण्डवारा, कासगंज।