फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police are seeing cctv for the search of missing mahant

महंत की तलाश में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, एसओजी ने डाला डेरा

Tue, 02 Jul 2019 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
police are seeing cctv for the search of missing mahant
वृंदावन (मथुरा)। लापता हुए महंत बाल मुकुंद शरण का 20 दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। महंत की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसओजी ने नगर में डेरा डाल दिया है। आश्रम पहुंची पुलिस ने पुजारी से पूछताछ की।
विज्ञापन

गत 12 जून की दोपहर से लापता हुए गोपाल बाग के महंत की तलाश पुलिस ने अटल्ला चुंगी स्थित आश्रम और संभावित क्षेत्रों में दुकानों और मकानों के बाहर लोगों के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन पुलिस को किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं नगर में पूर्व में कार्य कर चुके एसओजी टीम के सदस्यों ने नगर में डेरा डाल दिया है। वह गोपाल बाग आश्रम के निकट और संभावित ठिकानों पर पूछताछ कर तथ्य जुटाने में लगे हैं। महंत के ड्राइवर उमेश पाठक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि लापता महंत को दो माह पूर्व एक संस्कृत महाविद्यालय से करीब 21 लाख रुपये मिले थे। वह संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य थे। इसके अलावा जिस आश्रम व मंदिर में महंत रह रहे हैं वह भी करोड़ों की संपत्ति है। इस आश्रम को लेकर पूर्व में विवाद भी हुए थे। सीओ सदर रमेश तिवारी का कहना है कि महंत और उसके ड्राइवर की तलाश में टीमें लगी हैं। कई बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत 12 जून को दो आश्रम में हुए उत्सवों में हुए थे शामिल
वृंदावन। गोपाल बाग आश्रम के निकट रहने वाले एक संत ने बताया कि 12 जून दशहरा वाले दिन महंत बालमुकुंद शरण पहले परिक्रमा मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ कुंज गए थे। वहां उत्सव में शामिल होने के बाद वह वंशी वट स्थित सुदामा कुटी पहुंचे। यहां भंडारा प्रसाद भी उन्होंने और उनके ड्राइवर ने लिया था। संत उन्हें वहीं सुदामा कुटी में बैठा छोड़कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed