{"_id":"5d652b5e8ebc3e014c4b4024","slug":"police-and-stf-arrests-murder-accused-from-dehradun-prize-of-50-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी से बचने को देहरादून में बस गया 50 हजार का इनामी हत्यारोपी, पुलिस ने इस तरह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी से बचने को देहरादून में बस गया 50 हजार का इनामी हत्यारोपी, पुलिस ने इस तरह पकड़ा
Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी 50 हजार के इनामी हत्यारोपी की देहरादून में गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और कासगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में छह साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विगत सितंबर 2013 में गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर विष्णु रतन गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई ब्रह्मानंद ने कस्बे के नानक बक्स निवासी पिंटू, रिंकू, गोली पुत्रगण रामबाबू को नामजद किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंकू और गोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन पिंटू उसी समय से फरार चल रहा था। काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर 2018 में आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कासगंजः सबइंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली, मौत

आरोपी पिंटू की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं और एसटीएफ आगरा का सहयोग मांगा। एसटीएफ और पुलिस ने आरोपी की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछाया। सोमवार को पुलिस और एसटीएफ ने इनामी पिंटू को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने आरोपी से पूछताछ की पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
राहुल बनकर रह रहा था देहरादून में
पिंटू देहरादून में छिपा था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना नाम पिंटू से बदलकर राहुल रख लिया था। वह एक मेडिकल के सामान की दुकान से अपने परिवार का भरणपोषण कर रहा था।
ये भी पढ़ें: दरोगा की आत्महत्या पर परिवार का पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- पूरी साजिश के तहत मारा
डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी ने बताया कि वर्ष 2013 से फरार हत्या के आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ और गंजडुंडवारा पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।