{"_id":"5dd6d06f8ebc3e54bc047b51","slug":"police-alert-over-president-and-governor-visit-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में राष्ट्रपति व राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट, चला सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में राष्ट्रपति व राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट, चला सघन चेकिंग अभियान
Fri, 22 Nov 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सामान की तलाशी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी वृंदावन में 28 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और इनसे एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वीवीआईपी के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं पुलिस ने पहरा सख्त कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के एक ब्लॉक का उद्घाटन करने आ रहे राष्ट्रपति व राज्यपाल के हेलीकॉप्टरों के उतरने के लिए अक्षयपात्र में चार हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। यह हेलीपैड गत 11 फरवरी को आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विभाग द्वारा बनाए गए थे।

पुलिस अलर्ट
तीर्थनगरी में वीवीआईपी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस ने अटल्ला चुंगी, मथुरा गेट, चुंगी चौराहा, रमणरेती मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को रोककर उनके पास रखे सामान की जांच की।
प्रभारी कोतवाली फूलचंद ने बताया कि नगर में 28 नवंबर को वीवीआईपी के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पहरा सख्त कर दिया है। जगह-जगह सघन जांच अभियान सभी पुलिस चौकी क्षेत्रों में चलाया जा रह है।
धर्मनगरी में राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान बंदरों का उत्पात रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इंतजाम किए जाएंगे। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि बंदरों से बचाव के लिए भी इंतजामात किए जाएंगे। ताकि वीवीआईपी के मार्ग में किसी तरह विघ्न न हो।