{"_id":"5dc3e6df8ebc3e5b213bba93","slug":"police-alert-over-ayodhya-case-verdict-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामला: पुलिस की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, हेल्प डेस्क पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामला: पुलिस की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, हेल्प डेस्क पर करें शिकायत
Thu, 07 Nov 2019 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Nov 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बैठक में लोगों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले पुलिस की मोहल्ला सभाओं का दौर जारी है। बुधवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने शहर के संवेदनशील इलाके ताजगंज के तांगा स्टैंड और मंटोला में सभा की। लोगों को अफवाहों को ध्यान नहीं देने और युवाओं को बहकावे में आकर कानून हाथ में नहीं लेने को कहा।
तांगा स्टैंड पर हुई मोहल्ला सभा में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के साथ सीओ सदर विकास जायसवाल और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार मौजूद रहे। एसपी सिटी ने लोगों से कहा कि जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं। यहां पर लोग अपनी शिकायत कर सकते हैं। यहां पर प्रार्थना पत्र भी डाल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान न दें। किसी भड़काऊ मैसेज को आगे फारवर्ड न करें। उस मैसेज के बारे में खंडन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दें। वहीं क्षेत्र में भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। इसकी सूचना पुलिस को भी दी जानी चाहिए।

Trending Videos
'युवा किसी के बहकावे में न आएं'
खासकर युवाओं से कहा गाय कि वे किसी के बहकावे में आकर ऐसी कोई हरकत न करें, जिससे पुलिस उन्हें पकड़े ले। किसी तरह की दिक्कत होने पर पुलिस की मदद लें। तांगा स्टैंड मिश्रित आबादी इलाका है। मोहल्ला सभा में 350 से अधिक लोग जुटे।
इसी तरह मंटोला में भी एसपी सिटी ने लोगों को जागरूक किया। लोगों ने मंटोला में सड़क खराब होने की समस्या भी बताई। इस पर एसपी सिटी ने नगरायुक्त से बात की। समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा हरीपर्वत, सिकंदरा, जगदीशपुरा, न्यू आगरा, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में भी मोहल्ला सभा की गईं।