{"_id":"5e575c3b8ebc3ef3ea5fef02","slug":"police-alert-in-agra-after-delhi-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा के बाद आगरा में अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, छत पर ईंट-पत्थर मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा के बाद आगरा में अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, छत पर ईंट-पत्थर मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 27 Feb 2020 11:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन उड़ाते एसपी सिटी
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली और अलीगढ़ की हिंसा के बाद आगरा के मंटोला, नाई की मंडी, तेलीपाड़ा सहित 10 मोहल्लों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो भूल से भी छत पर ईंट-पत्थर न रखें। इनके मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
तेलीपाड़ा, सैयद पाड़ा, ताजगंज, गोबर चौकी, वजीरपुरा, गढ़ी चांदनी में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को यहां पैदल गश्त की। शाहगंज और लोहामंडी में भी अलर्ट किया गया है। मिश्रित आबादी वाले सभी इलाकों में रात में भी गश्त की जा रही है।
बनी रहे सुलहकुल की रवायत
लोगों से कहा गया है कि वे किसी अफवाह में न आएं। उनसे शांति बनाए रखने के लिए अपील की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि आगरा की पहचान सुलहकुल नगरी से है, यहां अमन सबसे ऊपर रहता है, इसे बनाए रखना है।

Trending Videos
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सभी मोहल्लों में शांति समितियां सक्रिय हैं। प्रमुख लोगों के साथ बात की जा रही है। पुलिस ने मंटोला, सदर भट्टी, मीरा हुसैनी में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है।
सीसीटीवी कैमरों से भी नजर
लोगों की मदद से खराब पड़े कैमरों को ठीक करा लिया गया है। थानावार इनकी फुटेज चेक करने के आदेश दिए हैं। अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध नजर आती है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।
कड़ी निगरानी के बीच बृहस्पतिवार को लोहामंडी के नालबंद मंदिर के समीप लेनदेन के विवाद में ईंट-पत्थर चल गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले आरोपी भाग निकले। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।