फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police again alerted due to information of Sakar Hari's return to Bichhwan

Agra News: साकार हरि के बिछवां लौटने की सूचना से फिर पुलिस हुई अलर्ट

Fri, 19 Jul 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police again alerted due to information of Sakar Hari's return to Bichhwan
मैनपुरी।
विज्ञापन

साकर विश्व हरि के बिछवां आश्रम में वापस लौटने की सूचना से पुलिस अलर्ट हो गई। बृहस्पतिवार शाम को आई सूचना के बाद आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि देर शाम तक साकार विश्व हरि यहां नहीं पहुंचे। बुधवार को ही वे यहां से कासगंज स्थित अपने पैतृक गांव बहादुर नगर चले गए थे। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

2 जुलाई को सिकंदराराऊ में हुए हादसे के बाद से साकार विश्व हरि का ठिकाना बिछवां स्थित आश्रम ही था। यहां पुलिस की तैनाती भी सुरक्षा के लिहाज से की गई थी। लगातार यहां अनुयायी आ रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा लौटाया जा रहा था। इसी बीच बुधवार की दोपहर आश्रम से साकार विश्व हरि अपनी पत्नी के साथ यहां से चले गए थे। किसी को पता नहीं था कि वे कहां गए। लेकिन कुछ ही घंटों में वे कासगंज स्थित अपने पैतृक गांव बहादुर नगर पहुंच गए थे। उनके साथ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह भी थे। उन्होंने कहा था कि साकार विश्व हरि स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन

अभी एक दिन ही बीता था कि बृहस्पतिवार की शाम को बाबा के वापस बिछवां आश्रम लौटने की सूचना मिली। ये सूचना मिलते ही पुलिस फिर अलर्ट हो गई। बाबा के जाने के बाद आश्रम पर तैनात पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली थी। दमकल भी आश्रम से हटा दी गई थी। लेकिन बाबा के फिर आने की सूचना पर पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए। हालांकि देर शाम तक बाबा यहां नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुयायियों की संख्या भी रही कम
बृहस्पतिवार को बाबा के बिछवां स्थित आश्रम में न होने की जानकारी मिलने का असर अनुयायियों की आवक पर भी नजर आया। यहां अनुयायियों का आना जाना भी कम रहा। लेकिन माना जा रहा है कि अगर बाबा यहां वापस आ जाते हैं तो फिर से अनुयायियों की आवाजाही बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed