फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police action will be taken in gangster act aginst Illegal Recovery From Autos in agra

Impact: आगरा में ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई, तीन मुकदमे हुए दर्ज

Sun, 21 Aug 2022 08:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 08:21 PM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चौराहों पर पार्किंग ठेके की आड़ में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
Police action will be taken in gangster act aginst Illegal Recovery From Autos in agra
बिजली घर चौक पर स्टैंड पर खड़े ऑटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वालों पर थाना एत्माद्दौला में तीन मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। पुलिस ने पांच और चौराहों पर वसूली की शिकायत पर गोपनीय जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे दर्ज करने के बाद गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला में एक मुकदमा बृहस्पतिवार को नुनिहाई निवासी मनोज कुमार ने चौथ मांगने के आरोप में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मनोज, पंकज, राकेश चौहान, नरेंद्र यादव को जेल भेजा था। दूसरा मुकदमा शुक्रवार को लिखा गया था। इसमें राकेश चौहान, नरेंद्र, मनोज, विकास, अनुज चौहान, पप्पू, पर्रा, बब्बे, सनी, दीप पंडित, रिंका पंडित, टिंकू, रितेश सिसौदिया को नामजद किया था। तीसरा मुकदमा एक सप्ताह पहले दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


थाना पुलिस के किया गया निर्देशित 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चौराहों पर पार्किंग ठेके की आड़ में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है। आरोपियों को चिह्नित कर मुकदमे लिखे जाएंगे। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को चिह्नित करके जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। कुछ चौराहों पर अवैध वसूली की शिकायत मिली हैं। इसकी गोपनीय जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका किसी का, कोई और कर रहा वसूली

एत्माद्दौला के रामबाग पर चौराहे पर अवैध वसूली पर पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा। इनमें से दो ने पुलिस को अधिकार पत्र दिखाए थे। यह अधिकार पत्र नगर निगम के ठेका संचालक की ओर से जारी किए गए थे। इनमें उक्त लोगों को वाहनों से वसूली के जिम्मेदार बनाया था। इसी तरह बिजलीघर में ठेकेदार ने अन्य को अधिकार दे रखा था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि एक ठेकेदार दूसरों को कैसे अधिकार पत्र जारी कर रहा है, इसके बारे में पुलिस नगर निगम अधिकारियों से भी बात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed