फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police action mode with bulldozers PAC deployed during action aginst Radha Soami Satsang Sabha

सत्संगियों की 'किलेबंदी': बुलडोजर संग एक्शन मोड में रही पुलिस, पीएसी के जवान भी रहे तैनात, थानों में रहा अलर्ट

Sun, 24 Sep 2023 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 08:56 AM IST
सार

राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा किए गए कब्जे को हटाने के लिए 11 घंटे पहले रणनीति बनाई गई थी। 500 पुलिस-पीएसी कर्मी इस दौरान वहां तैनात किए गए। इस दौरान शहर के थाने भी अलर्ट थे।

 

विज्ञापन
Police action mode with bulldozers PAC deployed during action aginst Radha Soami Satsang Sabha
आगरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सत्संगियों का अवैध साम्राज्य ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में सत्संगियों की ‘किलेबंदी’ है। खेतों से लेकर यमुना के डूब क्षेत्र तक कंटीले तार लगा रखे हैं। ग्रामीणों की शिकायत, प्रदर्शन के बाद भी कोई कवायद नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पुलिस एक्शन मोड में आई। अवैध कब्जों को हटाने के लिए 11 घंटे पहले फुलप्रूफ प्लान बनाया गया। 500 पुलिस-पीएसी कर्मियों के अलावा वाटर कैनन (दमकल), टीयर गैस टीम, शहरभर के थानों की पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया। जरा से बवाल पर सख्त कार्रवाई के निर्देश थे।
विज्ञापन


दयालबाग में अवैध कब्जे के लिए लगे 6 गेट को प्रशासन ने उखाड़ा। शुक्रवार रात 9 बजे ही पुलिस को जानकारी दे दी गई थी। तय किया गया कि किसी तरह का बवाल हुआ तो क्या करना है? कहां से फोर्स तत्काल पहुंचेगा। किस तरह की कार्रवाई मौके पर होगी। सुबह 8 बजे पुलिस फोर्स का पहुंचना शुरू हुआ। सत्संगी भी इकट्ठा हुए। मगर, पुलिस प्रशासन की रणनीति काम आई। वह विरोध दर्ज कराने के सिवाय उग्रता की ओर नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन


 

यह रहा फोर्स
- 1 डीसीपी
- 2 अपर पुलिस उपायुक्त

- 10 निरीक्षक
- 40 एसआई

- 150 सिपाही (पुरुष)
- 100 (महिला)

- 2 दमकल (वाटर कैनन)
- 8 टीयर गैस टीम

 

हर गेट का अलग नंबर
दयालबाग क्षेत्र के सौरभ चौधरी ने बताया कि कब्जे वाली जगहों पर तारबंदी के साथ एक गेट लगाया जाता है। हर गेट का अलग नंबर है। गेट तभी खुलते हैं, जब सत्संगी आते हैं। ग्रामीणों के लिए गेट नहीं खोलते। यदि विशेष स्थिति हो तो सत्संगी खेतों के अंदर से आ सकते हैं।

स्टीमर से आते-जाते सत्संगी
पोइया घाट पर स्टीमर भी है। एक ग्रामीण ने बताया कि स्टीमर सत्संगियों ने रखे हैं। वह रोजाना स्टीमर से यमुना खंदौली के पोइया गांव की तरफ जाते हैं। वहां जमीन देखते हैं। फिर लौट आते हैं। एक नहीं, बल्कि 3 से 4 स्टीमर हैं।

सख्त कार्रवाई होगी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दयालबाग में अवैध कब्जा हटाने के दौरान पुलिस के साथ पीएसी को लगाया गया था। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed