फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poison dissolved in air: Breathing in open dangerous 48-hour red alert issued

जानलेवा प्रदूषण: खुले में सांस लेना खतरनाक, 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी...पहली बार इतना पहुंचा एक्यूआई

Tue, 19 Nov 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 09:25 AM IST
सार

खुले में सांस लेना खतरनाक हो गया है। ताजमहल के पास सबसे ज्यादा जहरीली हवा है। पहली बार 439 एक्यूआई तक पहुंच गया है।  अगले 24 घंटे में एक्यूआई में सुधार नहीं हुआ, तो ग्रैप प्लान के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Poison dissolved in air: Breathing in open dangerous 48-hour red alert issued
ताजमहल पर धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुले में सांस लेना खतरनाक हो गया है। आगरा में 48 घंटे का रेड अलर्ट है। सोमवार को दो नए रिकॉर्ड बने। पहला शहर का एक्यूआई स्तर पिछले 24 महीने में अधिकतम स्तर 295 तक पहुंच गया। दूसरा, ताजमहल के पास पहली बार एक्यूआई का अधिकतम स्तर 439 तक हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में आगरा छठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। आसपास धौलपुर और ग्वालियर में भी हवा सांस लेने लायक नहीं रही। दोनों जगह एक्यूआई 300 के पार है। हवा में दिनभर धूल के कण और धुएं से आबोहवा प्रदूषित रही। अति सूक्ष्म कणों का सबसे बड़ा प्रभाव सोमवार को ताजमहल क्षेत्र में हुआ। शाहजहां गार्डन में पहली बार एक्यूआई 325 माइक्रोग्राम/ घन मीटर दर्ज किया गया है। यहां अति सूक्ष्म कण पीएम-2.5 का अधिकतम स्तर 439 और पीएम-10 का स्तर 412 रहा। पीएम-2.5 का मानक 24 घंटे में 15 माइक्रोग्राम/ घन मीटर और पीएम-10 का मानक 24 घंटे में 45 माइक्रोग्राम/ घन मीटर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन






 

ताजमहल के पास शाहजहां गार्डन में सोमवार को पीएम-2.5 का स्तर मानक से 25 गुना अधिक और पीएम-10 स्तर मानक से 10 गुना अधिक रहा। इसके अलावा ओजोन, कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ), नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (एनओ-2) व सल्फर डाईऑक्साइड (एसओ-2), अमोनिया (एनएच-3) का स्तर भी मानक से अधिक होने के कारण खुली हवा में आंखों में जलन, गले में खराश और सांस रोगियों के लिए अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ गया है।

कई वर्षों बाद सबसे खराब दिन
सोमवार पिछले कई वर्षों बाद सबसे खराब दिन रहा। पिछले साल सबसे खराब दिन 11 नवंबर को था, जब एक्यूआई 226 था। इस साल सोमवार को शाहजहां गार्डन के अलावा शास्त्रीपुरम और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में एक्यूआई खतरे के निशान को पार कर गया। शास्त्रीपुरम और आवास विकास में एक्यूआई 305 माइक्रोग्राम/घन मीटर पहुंचा। आवास विकास कॉलोनी में पीएम-2.5 का अधिकतर स्तर 408 और पीएम-10 का अधिकतम स्तर 405 दर्ज किया गया। शास्त्रीपुरम में पीएम-2.5 का अधिकतम स्तर 402 और पीएम-10 अधिकतम 403 दर्ज हुआ है। इसके अलावा दयालबाग में एक्यूआई 256 और रोहता में 282 रहा।

ये भी पढ़ें -   UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम

लागू हो जाएंगे ये प्रतिबंध
एक्यूआई के भयावह होते स्तर को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने अगले 48 घंटे तक रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह तक हवा की सेहत नहीं सुधरी तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की पहली व दूसरी स्टेज लागू हो जाएगी। यूपीपीसीबी क्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को नोटिस भेजे जाएंगे। पहली स्टेज के प्रतिबंध एक्यूआई 100 से 300 और दूसरी स्टेज के प्रतिबंध एक्यूआई 300 से अधिक होने लागू होते हैं। जिनमें स्कूलों को बंद करना, निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लग सकती है। निर्माण सामग्री व धूल वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव, ग्रीन नेट का प्रयोग, स्मॉग गन, विंड ब्रेकिंग वॉल प्रयोग करना होगा।

 

संजय प्लेस स्टेशन का इंटरनेट बंद
नेशनल क्लीन एयर प्लान के तहत यूपीपीसीबी ने शहर में 6 ऑटोमैटिक एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए हैं। जिनमें संजय प्लेस का स्टेशन रविवार से बंद है। क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार स्टेशन के लिए बिजली और इंटरनेट जरूरी होता है। इंटरनेट की खराबी के कारण स्टेशन पर आंकड़े प्रदर्शित नहीं हो रहे। उन्होंने कहा इसे मंगलवार को ठीक कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   प्रेमिका का कत्ल: प्रेमी के खौफनाक इरादे न भांप सकी, देती रही मेहनत की कमाई...वो रकम ही बन गई मौत की वजह

वायु प्रदूषण मीटर (औसत-अधिकतम)
प्रदूषक तत्व : मनोहरपुर रोहता आवास विकास शाहजहां गार्डन शास्त्रीपुरम
पीएम-2.5 : 256- 358 282- 391 305- 408 325- 439 305- 402
पीएम-10 : 176- 275 198- 330 248- 405 243- 412 246- 403
एनओ-2 : 38- 42 10- 11 14- 25            22- 23 14- 15
एनएच-3 : 5-6             4-4             3-5             1-1             1-1
एसओ-2 : 12-16 34-50 19-20            32-44             22-22
काॅर्बन : 24-53            43-90 19-68            38-84             30-72
ओजोन : 12-16            15-17 4-14             3-6             8-11
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed