फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of girlfriend kept giving her hard-earned money to lover that money became cause of death

प्रेमिका का कत्ल: प्रेमी के खौफनाक इरादे न भांप सकी, देती रही मेहनत की कमाई...वो रकम ही बन गई मौत की वजह

Mon, 18 Nov 2024 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 04:49 PM IST
सार

मैनपुरी में एक युवती का कत्ल उसके ही प्रेमी ने कर दिया। मृतका के भाई ने बताया कि बहन की हत्या की वजह वो रकम बन गई, जिसे उसने आरोपी को घरवालों से छिपकर दिया था। भाई के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Murder of girlfriend kept giving her hard-earned money to lover that money became cause of death
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी समूह की सदस्य अनुसूचित जाति की युवती शोभा की हत्या प्रेमी को दिए गए पांच लाख रुपये के विवाद में की गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रविवार को शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


सड़क किनारे मिली थी युवती की लाश
एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी नीरज कुमार जाटव की पुत्री शोभा (23) का शव शनिवार की देर शाम सड़क किनारे पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। शोभा गांव में संचालित समूह की सदस्य थी। वहीं गांव के रहने वाले गोविंद उर्फ रामू से प्रेम संबंध थे। वह उसे शादी का झांसा दे रहा था। मृतका नौकरी कर रही थी। वह परिजनों से छिपाकर करीब पांच लाख रुपये गोविंद को दे चुकी थी। इसको लेकर बीते तीन साल में दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हुई। रुपये को लेकर दोनों के बीच तकरार ही शोभा की हत्या की वजह बनी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम
विज्ञापन
विज्ञापन




 

दावत खाने के लिए गई थी
मृतका के भाई रमन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम मां कल्पना देवी ने बताया कि शोभा का उनके पास फोन आया था। फोन पर बताया कि शोभा गांव पुड़री निवासी अंजुला के घर पर दावत खाने के लिए जा रही है। दावत के बार अंजुला उसे घर छोड़ने के लिए आएगी। इसके कुछ देर बाद ही गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि बहन गोपालपुर हुसैनपुर के पास सड़क किनारे पड़ी है। बहन को जिला अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी गोविंद उर्फ रामू ने सोची समझी साजिश के तहत अपने साथी अंकी, शिव मंगल, शनि उर्फ गोलू और चंदन ठाकुर के साथ मिल कर बहन की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -  फतेहपुर सीकरी: रील बनाने के लिए बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाईं साइकिलें, दर्ज हुआ मुकदमा
 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed