फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poetry conference held at Nehru Club, Vishnu Saxena sang songs

Agra News: नेहरू क्लब में हुआ कवि सम्मेलन, विष्णु सक्सेना ने सुनाए गीत

Sat, 04 Oct 2025 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Poetry conference held at Nehru Club, Vishnu Saxena sang songs
आगरा। नेहरू नगर क्लब के मंच पर शुक्रवार को जब शब्दों के दीप जले और भावनाओं की बयार बही तो पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। कवियों ने अपने शब्दों से समाज और राजनीति की विसंगतियों पर प्रहार किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी राम शरण मित्तल एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। यश भारती से सम्मानित कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने सुनाया ‘तपती हुई जमीं है जलधार बांटता हूं, पतझड़ के रास्तों में बहार बांटता हूं।’ पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कवि सुदीप भोला ने राजनीति और समाज की विसंगितयों पर कटाक्ष करते हुए सुनाया... तब कहीं रावण मारेगा, जो यहां जैसा करेगा, वो यहां वैसा भरेगा। दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद) ने शृंगार रस की कविताओं से सभी को मोहित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हास्य व्यंग्यकार पवन आगरी ने गरीब आदमी के बैंक से लोन लेने पर जेल जाने को कविताओं के माध्यम से सुनाया। इस रचना ने श्रोताओं को हंसी के साथ सोचने पर भी मजबूर किया। डॉ. रूचि चतुर्वेदी की रचना में धर्म, संस्कृति और आदर्शों की गूंज सुनाई दी।

संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि आयोजन आठ वर्षों से सनातन संस्कृति को समर्पित है। सम्मेलन में गौरी मिश्रा, हेमा शर्मा, लटूरी सिंह लट्ठ, दिनेश रघुवंशी और अनिल बेधड़क ने कविताओं से समां बांधा। इस दौरान महेश सिंघल, सुधीर गुप्ता, महेश गुप्ता, मनीष गर्ग, दीपक अग्रवाल, अभिषेक जैन, प्रदीप अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed