फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Png Supply Effects 20 Thousand Houses Pipe Line Damage

आगराः 20 हजार घरों की पीएनजी गैस सप्लाई ठप, सिलिंडर उधार मांगकर बना खाना

Tue, 13 Oct 2020 10:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Oct 2020 10:12 AM IST
सार

ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड की पीएनजी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आठ कॉलोनियों के 20 हजार घरों की गैस आपूर्ति ठप हो गई। खाना बनाने में महिलाओं को परेशानी हुई। किसी ने होटल से तो किसी ने गैस सिलिंडर उधार मांगकर खाना बनवाया।

विज्ञापन
Png Supply Effects 20 Thousand Houses Pipe Line Damage
पीएनजी पाइप लाइन को ठीक करने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड की पीएनजी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आठ कॉलोनियों के 20 हजार घरों की गैस आपूर्ति ठप हो गई। खाना बनाने में महिलाओं को परेशानी हुई। किसी ने होटल से तो किसी ने गैस सिलिंडर उधार मांगकर खाना बनवाया।
विज्ञापन



शाम को करीब छह बजे ट्रांसपोर्ट नगर में पीएनजी पाइप लाइन कट गई। यहां पर टोरंट पावर के कर्मचारी खोदाई कर रहे थे। यह पीएनजी की मुख्य पाइप लाइन है, इसके क्षतिग्रस्त होते ही दयालबाग, कमला नगर, बाग फरजाना, खंदारी, महर्षि पुरम, विजय नगर समेत आठ कॉलोनियों में गैस की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन



जब महिलाओं ने खाना, चाय समेत अन्य कार्य के लिए गैस जलाई तो आपूर्ति नहीं हो रही थी। पड़ोसियों से पूछा तो उनके यहां भी गैस नहीं आ रही थी। ग्रीन गैस लिमिटेड के हेल्प लाइन नंबर से पाइप लाइन कट जाने की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ा : खाना नहीं बना, होटल से मंगाया
दूध, चाय तक के लिए बैठे रहे। गैस आने का इंतजार करते रहे। जब पता चला कि देर रात तक गैस की पाइप लाइन ठीक हो पाएगी तो होटल से खाना मंगवाया। - पूजा सिंघल, कमला नगर

खाना बनाने के लिए पत्नी ने गैस चूल्हा जलाया, लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं हो रही थी। आसपास के लोगों से पूछा तो उनके यहां भी गैस नहीं आ रही थी। खाने-पीने के लिए मुश्किल हुई। - टीएन मेहरा, महर्षिपुरम 

शाम करीब छह बजे से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। खाना-चाय तक नहीं बन सकी। ऐसे में रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना पड़ा। - गीता सारस्वत, खंदारी
 

नहीं सुनते टोरंट के अफसर
टोरंट पावर की खोदाई से मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इस पर गैस की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सात-आठ कॉलोनियों के 15 से 20 हजार घरों की आपूर्ति प्रभावित हुई। बीते सप्ताह भी आवास विकास कॉलोनी में टोरंट की खोदाई से लाइन कट गई थी। टोरंट पावर के अधिकारियों से खोदाई से पहले जानकारी देने और हमारी मौजूदगी में ही खोदाई करने को कहा गया है, लेकिन वे सुनते नहीं हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - विजय भारद्वाज, मीडिया कोऑर्डिनेटर, ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड

ग्रीन गैस को पहले ही बता दिया था
पत्र के माध्यम से ग्रीन गैस को पहले ही कार्य के बारे में बता दिया था। ग्रीन गैस के अधिकारियों के सामने ही काम किया जा रहा था। इसी दौरान लाइन डैमेज हुई। इसे ग्रीन गैस और टोरंट मिलकर ठीक करा रहे हैं। - शैलेष देसाई, उपाध्यक्ष, टोरंट पावर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed