फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi will lay the foundation stone of Agra Metro Project today

पीएम मोदी आज करेंगे आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास, ताजनगरी में रहेंगे सीएम योगी

Mon, 07 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Dec 2020 12:05 AM IST
सार

  • पीएम मोदी दिल्ली से करेंगे वर्चुअल शिलान्यास, दो साल में शुरू हो जाएगा मेट्रो का ट्रॉयल 
  • आगरा के पीएसी मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will lay the foundation stone of Agra Metro Project today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को आगरा मेट्रो परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। वे शिलान्यास दिल्ली से करेंगे। कार्यक्रम आगरा के पीएसी मैदान में होगा, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। आगरा मेट्रो का ट्रायल दो साल में होना है। 2025-26 तक 30 किमी लंबे ट्रैक पर मेट्रो दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी राजकीय वायुयान से सुबह 10:45 बजे आगरा के खेरिया स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से कार से पीएसी मैदान जाएंगे। 11 से 12.30 बजे तक शिलान्यास कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री वर्चुअल शिलान्यास के बाद पीएसी ग्राउंड पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी 12.45 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास का कार्यक्रम

सुबह 10.45 बजे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
सुबह 11.00 बजे : पीएसी मैदान पर शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
सुबह 11 से 12.30 बजे तक प्रधानमंत्री का वर्चुअल शिलान्यास एवं संवाद
दोपहर : 12.45 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


ताजपूर्वी गेट से शुरू होगा निर्माण

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास के बाद सबसे पहले फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने ताजपूर्वी गेट स्टेशन का निर्माण शुरू होगा। यहां सीएम आधारशिला रखने जा सकते हैं। यहां पिलर खड़े करने के लिए गोल गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

आठ से 10 हजार लोगों को रोजगार

यूपीएमआरसी के एमडी ने बताया कि मेट्रो से पर्यटन को फायदा होगा। सभी प्रमुख स्मारकों से होकर मेट्रो जाएगी। यातायात समस्या के साथ पर्यावरण बेहतर होगा। तीन से पांच साल तक मेट्रो कार्य में 8 से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटक एक स्मारक से दूसरे पर आसानी से पहुंच जाएंगे। उन स्मारकों पर सैलानियों की संख्या बढ़ेगी जिन पर अभी ताज के मुकाबले कम जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed