फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi Will Virtual Dialogue With street vendors Preeti Sumela And Pawan today

पीएम स्वनिधि योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा की स्ट्रीट वेंडर प्रीति से किया वर्चुअल संवाद

Tue, 27 Oct 2020 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Oct 2020 10:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सड़कों और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले गरीबों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। आगरा
के ऐसे 8000 लाभार्थी हैं। इनमें से तीन का चयन किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi Will Virtual Dialogue With street vendors Preeti Sumela And Pawan today
पीएम स्वनिधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। इसके लिए ताजनगरी के स्ट्रीट वेंडर पवन, सुमेला और प्रीति का भी चयन किया गया है। लॉकडाउन में आई आर्थिक परेशानी को तीनों ने स्वनिधि योजना में मिले 10-10 हजार रुपये के ऋण से दूर किया। सुमेला बोदला में खिलौने और प्रीति ताजगंज में नारियल पानी और फल बेचती हैं। पवन का शिल्पग्राम के पास चाय का खोखा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सड़कों और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले गरीबों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। आगरा के ऐसे 8000 लाभार्थी हैं। इनमें से तीन का चयन किया गया है। इनसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वर्चुअल संवाद करेंगे। तीनों को ही जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने शिल्पग्राम में ले जाकर रिहर्सल कराया।
विज्ञापन



ऋण वितरित करेंगे पीएम
पीएम मोदी स्वनिधि योजना में 10 हजार रुपये का ऋण भी वितरित करेंगे। रेहड़ी-पटरी के जरिये फिर से आजीविका शुरू कराने के साथ उनसे संवाद करेंगे। इसके लिए शहर के तीन स्ट्रीट वेंडरों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. स्वनिधि से खरीदी जूस निकालने की नई मशीन: प्रीति
फल और नारियल पानी विक्रेता प्रीति को जैसे ही पता चला कि पीएम उनसे वर्चुअल संवाद करेंगे तो वह खुशी से झूम उठीं। उन्होंने कहा कि ऐसे लग रहा है जैसे कोई अच्छा सपना सच हो जाए। उन्होंने बताया कि स्वनिधि योजना से ऋण लेकर अपना स्टॉल तैयार किया है। जूस निकालने की नई मशीन खरीदी है और काउंटर बनवाया है। 10 हजार रुपये की रकम उनके लिए संजीवनी बन गई है। इसकी मदद से वह अपना काम आगे बढ़ाएंगी। उनके स्टॉल पर पेटीएम से भुगतान की सुविधा भी है।

2. ऋण मिलने से जिंदगी फिर से चलनी लगी: पवन
पवन ने चाय की दुकान के लिए 10 हजार का ऋण लिया है। इसकी मदद से उन्होंने नया चूल्हा, सिलेंडर और जरूरी चीजों को व्यवस्थित किया। पवन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद आर्थिक रूप से टूट गए थे। पैसा नहीं बचा था, बैंक से कर्ज मिलना मुश्किल था, ऐसे में स्वनिधि योजना उनके लिए संजीवनी साबित हुई।

3. फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो पाई : सुमेला
बोदला में खिलौने बेचने वाली सुमेला का कहना है कि लॉकडाउन में काम बंद रहा। अनलॉक में भी खिलौने नहीं बिक रहे थे। पैसे के लिए परेशान थीं। बेचने के लिए सामान भी बहुत कम था। नया सामान कहां से लातीं, भुगतान के लिए रकम नहीं थी। जब कोई भी उन्हें पैसे नहीं दे रहा था, तब इस योजना के जरिए उन्हें अपना काम फिर से शुरू करने में मदद मिली। दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं।

तहसील सभागार में जुटेंगे रेहड़ी वाले
बाह तहसील के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। बाह के चेयरमैन सुनील बाबू, अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि 10 हजार तक के ऋण पर नियमित भुगतान पर 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, डिजिटल लेनदेन पर साल में 1200 रुपये के कैश बैक जैसी सुविधाओं का लाभ रेहड़ी वाले ले रहे हैं।

प्रदेश में तीसरे पायदान पर आगरा, 24 हजार आवेदकों में 16 हजार को मिला ऋण
पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिल्पग्राम में पथ विक्रेताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे, दूसरी तरफ कलक्ट्रेट में जनप्रतिनिधि व अधिकारी इकठ्ठा होंगे। यहां 20 से अधिक विक्रेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ऋण वितरण में आगरा प्रदेश में तीसरे पायदान पर है। 24 हजार आवेदन स्वीकृत हुए हैं इनमें 16 हजार विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed