{"_id":"61839c7d71571507dd5f9f7f","slug":"pm-modi-will-perform-rudrabhishek-of-kedarnath-live-broadcast-in-five-temples-of-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ का रुद्राभिषेक: मैनपुरी के पांच मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण, प्रशासन ने कीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ का रुद्राभिषेक: मैनपुरी के पांच मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण, प्रशासन ने कीं व्यवस्थाएं
Thu, 04 Nov 2021 02:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:10 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर यानी शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे। इसका लाइव प्रसारण मैनपुरी के प्रमुख मंदिरों में किया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में बड़े साइज की एलईडी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का पांच नवंबर को मैनपुरी जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में ऑनलाइन प्रसारण दिखाया जाएगा। बुधवार को उपजिलाधिकारी ने शहर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी (सदर) वीरेंद्र सिंह मित्तल और तहसीलदार (सदर) राजकुमार भारतीय भीमसेन मंदिर पहुंचे। यहां कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि सीधे प्रसारण के लिए मंदिर प्रांगण में बड़े साइज की एलईडी लगाई जाएगी। जिस पर रुद्राभिषेक देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख रितु भदौरिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी और साधु संतों को सम्मानित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि इस दौरान भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान पुजारी साहेबलाल तिवारी, पुजारी जगन्नाथ मिश्रा, दीपांशु वाजपेयी, कानूनगो महेश तोमर, रमेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन मंदिरों पर होंगे आयोजन
- श्री भीमसेन महाराज मंदिर मैनपुरी
- श्री चांदेश्वर धाम मैनपुरी
- मंदिर सोमेश्वर नाथ भोगांव
- जखदर महादेव मंदिर भांवत
- मार्कंडेय मंदिर विधूना कोसमा