फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi to Chair 400th Birth Anniversary Event of Chhatrapati Shivaji Maharaj at Agra Fort in 2030

UP: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 400वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता, महाराष्ट्र के सीएम ने की घोषणा

Fri, 20 Feb 2026 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 03:58 PM IST
सार

आगरा किले में छत्रपति की 400वीं जयंती पर  होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये आयोजन बेहद भव्य होगा।  

विज्ञापन
PM Modi to Chair 400th Birth Anniversary Event of Chhatrapati Shivaji Maharaj at Agra Fort in 2030
महाराष्ट्र के सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष से बृहस्पतिवार को आगरा किला गुंजायमान हो गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किले के बाहरी हिस्से में आयोजित लेजर शो के जरिये उनकी शौर्य गाथा को जीवंत किया गया। लगातार चाैथे साल आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के साथ देशभर से आए लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र सरकार की ओर से शिवाजी की जयंती पर हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2030 में छत्रपति की 400वीं जयंती पर आगरा किले में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।
विज्ञापन


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटील, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सबसे पहले महाराष्ट्र गीत हुआ, फिर मराठी भाषा में छत्रपति के राज्याभिषेक को खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया। अंत में लेजर शो के जरिये किले में शिवाजी के स्वाभिमान की घटना को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed