फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi Meets women segregating plastic from garbage in Mathura at Swachhata Hi Seva

पीएम मोदी ने कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से पूछा कैसे होता है गुजारा

Wed, 11 Sep 2019 07:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Sep 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Meets women segregating plastic from garbage in Mathura at Swachhata Hi Seva
कूड़े से प्लास्टिक अलग करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूड़ा बीनकर परिवार की गुजर बसर करने वाली नौ महिलाओं से प्लास्टिक प्रबंधन के बारे में जाना। इन महिलाओं से पूछा गया कि वह किस तरह से कूड़े के बीच से प्लास्टिक निकालती हैं और इस प्लास्टिक का क्या होता है। महिलाओं ने बताया कि प्लास्टिक की खरीद कबाड़ी करते हैं। वह हर रोज इससे 150 से 250 रुपये तक कमा लेती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में लगे पशु आरोग्य मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूड़े के बीच से प्लास्टिक किस तरह से निकाली जाती है यह भी जाना। प्रधानमंत्री महिलाओं के साथ पॉलिथीन और प्लास्टिक के ढेर के पास बैठ गए थे। यहां सभी महिलाओं ने उन्हें बताया कि वह किस तरह से प्लास्टिक निकालती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन को अलग कर दिया जाता है, जबकि प्लास्टिक को अलग। इन महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री करीब पांच मिनट तक रहे। महिलाओं से यह भी पूछा गया कि कितनी आमदनी हर रोज हो जाती है। यह महिलाएं मथुरा और मुजफ्फरनगर की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed