फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm matra vandana scheme

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: अब दूसरो बच्चा बेटी होने पर भी मिलेगा लाभण्

Mon, 16 Jan 2023 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
pm matra vandana scheme
कासगंज। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब दूसरी संतान पुत्री होने पर भी महिला को लाभ दिया जाएगा। शासन ने योजना में यह बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद महिलाओं को अपने दूसरे बच्चे के पोषण में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के उचित पोषण के लिए एक जनवरी 2017 को मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत महिलाओं को अभी तक पहला बच्चा होने पर ही लाभ दिया जाता था। महिलाओं को तीन किश्तों में 5 हजार रुपये की धनराशि मिलती है, लेकिन अब यह लाभ दूसरे बच्चे पर भी दिया जाएगा, लेकिन यह लाभ बेटी होने पर मिलेगा। योजना में यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण हत्या पर रोक लग सके। योजना के तहत लाभ पाने के लिए महिला को गर्भधारण करने के साथ ही अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। छह माह में कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच करानी होगी। दूसरी शर्त के तहत बच्चे का जन्म पंजीकरण कराना जरूरी है। साथ ही बच्चे के प्रथम चक्र के टीकाकरण पूरा होना भी आवश्यक है। योजना के तहत लाभार्थी को आधार कार्ड के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा बच्चा होने पर इनको मिलेगा लाभ
महिला एससी एसटी वर्ग से हो, महिला 40 प्रतिशत या पूरी तरह से दिव्यांग हो, महिला जन आरोग्य योजना में आती हो, आयुष्मान भारत के तहत महिला का ईश्रम कार्ड बना हो, महिलाएं जिनके पास मनरेगा कार्ड हो, पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से कम हो, किसान सम्मान निधि की लाभार्थी हो, महिला बीपीएल कार्डधारक हो
विज्ञापन
विज्ञापन

जिल में योजना से लाभांवित होने वाली महिलाएं वर्ष लाभान्वित महिलाएं
2017-18 - 1719
2018-19 - 8674
2019-20 -10118
2020-21- 10163
2021-22 -7577
2022-23- 5658
मातृ वंदना योजना के तहत महिला को दूसरा बच्चा होने पर लाभ दिया जाएगा। इसके तहत शासन से नई गाइड लाइन जारी की गई है। गाइड लाइन के अनुसार जो पात्र होगा उसे योजना का लाभ मिलेगा। - डॉ. अवध किशोर प्रसाद, सीएमएओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed