फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Mann Ki Baat will be held in 100 wards today before nagar nikay chunav

UP: नगर निगम चुनाव के बीच आज 100 वार्डों में होगी 'पीएम से मन की बात', लगाई गईं एलईडी स्क्रीन

Sun, 30 Apr 2023 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 08:06 AM IST
सार

आगरा के 100 वार्डों में पीएम से मन की बात कार्यक्रम के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।  100 वें एपिसोड की पूर्व संध्या पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को सर्वाधिक लोकप्रिय बताया।
 

विज्ञापन
PM Mann Ki Baat will be held in 100 wards today before nagar nikay chunav
पीएम मोदी मन की बात - फोटो : Social media

विस्तार

आगरा में नगर निगम चुनाव के बीच रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शहर के 100 वार्डों में पीएम मन की बात करेंगे। इसके लिए सभी वार्डों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। प्रबुद्धजन व भाजपा कार्यकर्ता यहां मन की बात का 100 वां एपिसोड देखेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को सर्वाधिक लोकप्रिय बताया है।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित एक बैंक्वेट हॉल में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा नेताओं के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इस लोकप्रिय कार्यक्रम के जरिए पीएम 52 भाषाओं में जनमानस से मन की बात करते हैं। पीएम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, युवा मामलों पर चर्चा की परंपरा विकसित की है। इसकी शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार सुबह 11 बजे से सभी वार्डों में मन की बात का सजीव प्रसारण किया जाएगा। बूथ नंबर 1050 पर वह स्वयं मन की बात सुनेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजपा नेता दिगंबर सिंह धाकरे, राजकुमार गुप्ता, गौरव राजावत, सुनील करचंदानी, रोहित कात्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed