फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm kisan yojana beneficiary must complete e-kyc done by the end of this month for 12th installment

PM Kisan Yojana: इस माह के अंत तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं मिलेगी 12वीं किस्त, घोषित हो सकते हैं अपात्र

Fri, 16 Sep 2022 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pm kisan yojana beneficiary must complete e-kyc  done by the end of this month for 12th installment
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया
एटा में पंजीकृत दो लाख 86 हजार किसानों में अभी तक 82 हजार किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिसकी वजह से इन किसानों को अपात्र घोषित किया जा सकता है। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को कृषि विभाग ने जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को अपनी ई-केवाईसी करानी पड़ रही है। सरकार द्वारा अगली बार 12वीं किस्त उन्हीं किसानों को भेजी जाएगी जो अपनी ई-केवाईसी करा लेंगे, लेकिन जिले में अभी तक करीब 82 हजार किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराई गई है। वहीं 2 लाख 27 हजार किसानों द्वारा ई-केवाईसी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक रोताश कुमार ने किसानों को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है वह इस माह के अंत तक करा लें। इसके बाद सरकार द्वारा ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को अपात्र घोषित किया जा सकता है। बता दें सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है, तो उसको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करवा सकते हैं ई-केवाईसी

आप चाहें तो ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी किसी भी सीएससी केंद्र पर जा सकते हैं। यहां ई-केवाईसी कर दी जाती है। वहीं, आप घर बैठे खुद ऑनलाइन तरीके https://pmkisan.gov.in/ से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed