फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm h

हाईवे पर दस घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री 

Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
हाईवे पर दस घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री 
हाईवे पर दस घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री  Updated Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
pm h
Road

विज्ञापन
 कोठी मीना बाजार मैदान में रविवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। माननीयों, पार्टी पदाधिकारी और लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। डायवर्जन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगा। 
एसपी ट्रैफिक डा. एसपी सिंह के मुताबिक, आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर सुबह दस से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। छलेसर स्थित यमुना एक्सप्रेस वे कट पर बैरियर लगेगा। फीरोजाबाद और एक्सप्रेस वे की ओर से वाहन शहर की तरफ नहीं आएंगे। उन्हें एक्सप्रेस वे होते हुए मथुरा की तरफ भेजा जाएगा। अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए जाएंगे। मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन रुनकता पर रोक दिए जाएंगे। उन्हें रुनकता, पथौली रोड से होकर रोहता और शमसाबाद की तरफ भेजा जाएगा। जयपुर, फतेहपुर सीकरी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पथौली नहर पर रोक दिया जाएगा। उन्हें रुनकता होकर मथुरा की तरफ, जबकि कानपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन पथौली, रोहता, शमसाबाद, फतेहाबाद और बाह की तरफ से कानपुर की तरफ जाएंगे। ग्वालियर की तरफ से आने वाले वाहन रोहता से पथौली, रुनकता से होकर मथुरा की तरफ जाएंगे। कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन रोहता से शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह मार्ग से जाएंगे। वहीं एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट से हरीपर्वत चौराहे के बीच किसी भी प्रकार के पार्टी वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर आने से लेकर वापस जाने तक कलेक्ट्रेट से सेंट जोंस चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान सिटी बस यमुना किनारा रोड पर चल सकेंगी। डायवर्जन के दौरान टूरिस्ट और रोडवेज की बसों को यमुना किनारा रोड होते हुए गुजारा जाएगा। मथुरा और जयपुर की तरफ से आने वाली बसों को रोहता नहर होते हुए सदर क्षेत्र में लाया जाएगा। यहां से शहर में प्रवेश कर सकेंगी।
विज्ञापन

यहां लगाए जाएंगे बैरियर

- खंदारी कैंपस : खंदारी कैंपस के सामने तिराहे पर रैली वाहन न खड़े होकर जिला जेल के सामने चिह्नित पार्किंग में खड़े होंगे। 
- सिकंदरा और कारगिल पेट्रोल पंप : मथुरा की तरफ से आने वाले सभी वाहन सिकंदरा से बोदला मार्ग पर आकर कारगिल पेट्रोल पंप से सेक्टर 15 स्थित पार्किंग में खड़े होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- भावना टावर : गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर पार कर सेंट्रल जेल की तरफ कोई वाहन न आकर भावना टावर से आवास विकास कालोनी के सेक्टर सात, 11 और 12डी पर चिह्नित पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे। 
- सेक्टर 15 : चिह्नित पार्किंग स्थल से सेक्टर 12 की तरफ कोई भी रैली से संबंधित बस और ट्रक वाहन नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed