{"_id":"5f74bb088ebc3e9bb604d9fe","slug":"pm-awas-yojna-fraud-kasganj-news-agr461641887","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास बनवाने के नाम पर प्रधान ने की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास बनवाने के नाम पर प्रधान ने की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सहावर के ग्राम धोरिका में एक ग्रामीण को मकान बनवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ले गए। ग्रामीण को न आवास मिला और न ही उसके पैसे लौटाए। पीड़ित ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित लाखन सिंह निवासी ग्राम धोरिका ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान लालू सिंह व उसके दो साथी प्रेमपाल और माधो सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए सिक्योरिटी जमा कराने के बहाने 30 हजार रुपये ले लिए। 14 सितंबर को ग्रामीण ने यह धनराशि प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने कहा कि शीघ्र मकान बन जाएगा, लेकिन एक साल के बाद भी मकान नहीं बना।
पीड़ित लगातार प्रधान से मकान न बनने की स्थिति में 30 हजार रुपये लौटाने की मांग करने लगा। प्रधान ने पैसे नहीं दिए और साथियों के साथ ग्रामीण की मारपीट करते हुए धमकी दी। लाखन सिंह ने ग्राम प्रधान व उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।