फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PLV should provide all possible help to the needy

Agra News: जरूरतमंद की हर संभव सहायता करें पीएलवी

Sun, 02 Nov 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
PLV should provide all possible help to the needy
फोटो 1 दीवानी में नए पीएलवी को प्रशिक्षण देते जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल। संवाद
मैनपुरी। दीवानी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार से नए पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद की मांग पर पीएलवी हर संभव सहायता करें। यह सहायता पूरी तरह निशुल्क है। उनको विधिक सहायता और जानकारी भी दें।जिला जज ने कहा कि पीएलवी का काम समाज के जरूरतमंदों की मदद करना है। थाने सहित सरकारी कार्यालयों में उनको होने वाली परेशानी से निजात दिलाएं। अगर कोई पीड़ित निरक्षर है अथवा साक्षर है तो उसका प्रार्थनापत्र लिखवाने में मदद करें। इसके अलावा जो विवाद समझौते से निपटाए जा सकते हैं उनको लोक अदालतों के माध्यम से निस्तारित कराएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने कहा कि देहात में पीएलवी की भूमिका और ज्यादा बढ़ जाती है। देहात में कानून की जानकारी नहीं होने से लोग न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों की पीएलवी मदद करेंं। जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भी मदद लें। चीफ लीगल काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पीएलवी को कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक विवादों को समझौते से निस्तारित कराएं। समझौता से मामला निस्तारित होने पर दोनों पक्षों की जीत होती है। कोई भी पक्ष खुद को हारा हुआ महसूस नहीं करता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बनाए गए पीएलवी सेजल राजपूत, यती यादव, ग्रीशा यादव, रशमी शाक्य, सुमन गुप्ता, दुर्गेश्वरी, प्रियंका, शिवानी, सचिन कुमार, शिवेंद्र कुमार, दुर्गेश चंद्रा, हर्ष कुमार, अरुण कुमार, रामरतन, ब्रजमोहन सिंह ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed