फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plum brought smiles to the faces of gardeners

Agra News: बेर ने बागवानों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Fri, 13 Feb 2026 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Plum brought smiles to the faces of gardeners
बेर की बंपर फसल, तोड़ता हुआ किसान परिवार
बाह। महाशिवरात्रि से पहले बाह तहसील के गांवों में बेर की बंपर फसल और मंडी में मिल रहे अच्छे दामों ने बागवानी करने वाले किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का उनके भक्त बेर का भोग लगाते हैं, प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। लिहाजा बाजार में मिल रहे अच्छे दाम मिलने से बागवानों को अच्छी कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाह, जैतपुर, पिनाहट के अलावा फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों में पेड़ बेर की फसल से लद गए हैं। महाशिवरात्रि पर बेर की मांग बढ़ने के साथ ही किसान परिवार बेर तोड़ने में जुट गए हैं। बाह के खेडा देवीदास गांव में अपने बेटे के साथ शुक्रवार को राजवीर पेड़ पर सीढ़ी लगाकर बेर तोड़ते हुए मिले। उन्होंने बताया मंडी में बेर के 70-80 रुपये किलो के दाम मिल रहे हैं। पिछले साल 35 से 40 रुपये प्रति किलो में बिके थे। पिछले साल बेर की बेकदरी हुई थी। इस साल अच्छी कमाई की उम्मीद है। बाह के फल कारोबारी राजू कुशवाह ने बताया कि आज कल बेर 75-80 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहे हैं। बर के पुरा के किसान रामप्रकाश कुशवाह, बिजौली के सोबरन सिंह ने बताया कि बेर की बंपर फसल है। बाजार में दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। महाशिव रात्रि को लेकर बेर की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


इंसेट
सेहत और समृद्धि का खजाना बेर
बेर खाने में जितना स्वादिष्ट है, उससे कहीं अधिक सेहत के लिए फायदेमंद है। बाह सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. जितेंद्र वर्मा ने बताया बेर में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) मजबूत होता है। शरीर संक्रमण से बचा रहता है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. रामौतार पचौरी ने बताया बेर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। बेर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। पेट साफ होता है। अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed