फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plotting done on land worth lakhs of rupees

पालिका की लाखों रुपये की जमीन पर हो गई प्लॉटिंग

Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Plotting done on land worth lakhs of rupees
टूंडला। नगर में भूमाफिया ने पालिका की करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया और प्लॉटिंग कर बेच दिया। जानकारी पर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पालिका ने भूमाफिया को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

नगर के द्वारिकापुरम के गेट से सटा नगर पालिका कार्यालय है। कार्यालय के बगल में खाली पड़ी जमीन पालिका की है। आरोप है कि वर्षों से खाली पड़ी जमीन को कुछ माह पूर्व एक भूमाफिया ने बेच दिया। इसमें कई प्लॉट काट दिए गए। पिछले चार-पांच दिन पूर्व एक प्लॉट खरीदार पालिका कार्यालय में अपना नाम दर्ज कराने पहुंचा तो पालिका प्रशासन को मामले की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

खरीदार से अधिकारियों ने बात की तो उसने बताया कि उसने तहसील में बैनामा कराया है। अब पालिका मामले की जांच में जुट गई है। पालिका अधिकारियों के मुताबिक, भूमाफिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पालिका के अभिलेखों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की जमीन का कैसे हो गया बैनामा
पालिका कार्यालय के निकट स्थित करोड़ों रुपये की जमीन पर प्लॉटिंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि जमीन पर प्लॉटिंग में तहसील प्रशासन के साथ ही पालिका प्रशासन के जिम्मेदारों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि जमीन पालिका परिषद की है तो बैनामा कैसे हो सकता है और पालिका ने अभी तक भूमाफिया के विरुद्ध मात्र नोटिस ही क्यों भेजा है? मामला संज्ञान में आने पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई?

पालिका की जमीन की बिक्री का मामला संज्ञान में आया है। बैनामा करने वाले को नोटिस भेजकर सात दिन में अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा है। नोटिस का जवाब आने के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुकेश कुमार
ईओ- नगर पालिका परिषद, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed