फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Playing with the lives of patients, stitches in mobile light

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, मोबाइल की रोशनी में लगे टांके

Sat, 03 Jul 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Playing with the lives of patients, stitches in mobile light
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार रात सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति के पैर में टांके मोबाइल फोन की रोशनी में लगाए गए। मामला विभागीय अफसरों तक पहुंचा तो वह सफाई देकर बचते नजर आए।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी अवधेश कुमार सड़क हादसे में घायल हुए थे। परिजन उनको उपचार के लिए रात करीब दस बजे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुुंचे। अवधेश के पैर में घाव हो गया था। जिससे खून निकल रहा था। खून को रोकने और घाव को ठीक करने के लिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने अवधेश के पैर में टांगें लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान आपरेशन कक्ष में ओटी लाइट खराब होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को टांके लगाने में दिक्कत हो रही थी। इस पर कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन की टार्च जलाकर रोशनी की। तब अवधेश के पैर में स्वास्थ्य कर्मचारी टांके लगा सके। ओटी कक्ष में लाइट पिछले कई माह से खराब पड़ी है। सीएमएस डा. हंसराज का कहना है जिस समय टांके लगाए जा रहे थे। उस वक्त अस्पताल में लाइट आ रही थी। अंदर के टांके के लिए ओटी लाइट की जरूरत होती है। जबकि ऊपर के टांके बिजली की रोशनी में लगाए जा सकते है। कुछ लोगों ने मोबाइल की टार्च जला ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed