फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players will get a chance to show their skills at the state level

Agra News: खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर हुनर दिखाने का मिलेगा मौका

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Players will get a chance to show their skills at the state level
कासगंज। जिले के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय महिला कबड्डी खिलाड़ियों की टीम का शुक्रवार को चयन किया जाएगा। जबकि जूनियर बालक वर्ग बास्केट बाल खिला़ड़ियों के चयन के लिए 29 जुलाई को ट्रायल होगा। खेल निदेशालय द्वारा छिपी खिलाड़ी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 हेतु विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए लगातार ट्रायल लिए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर में सहभागिता करने से पूर्व खिलाड़ियों का जनपदीय ट्रायल होगा। ताकि इनमें से बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जा सके। प्रदेश स्तरीय महिला कबड़्डी के लिए शुक्रवार शाम 3 बजे से ट्रायल होगा। खिलाड़ियों के चयन के बाद 26 जुलाई को मंडल स्तर पर अलीगढ़ में ट्रायल लिया जाएगा। जूनियर बालक वर्ग बास्केट बाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 29 जुलाई को होगा। चयन के बाद खिलाड़ी 30 जुलाई को अलीगढ़ में मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें चयन के बाद 4 से 6 अगस्त तक आगरा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे से मिनी स्टेडियम फरीद नगर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे। खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की मूल व छाया प्रति साथ में लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed