फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plaster fell from the ceiling of the running room of Agra Fort railway station, three TTEs survived.

Agra News: आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम की छत से गिरा प्लास्टर, बचे तीन टीटीई

Fri, 20 Feb 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the ceiling of the running room of Agra Fort railway station, three TTEs survived.
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम की छत से गिरा प्लास्टर।वीडियोग्रैब
आगरा। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर बने रनिंग रूम की छत से प्लास्टर गिरने की घटना को डीआरएम ने सख्ती से लिया है। रेस्ट रूम का निर्माण दो महीने पूर्व ही हुआ था। रनिंग रूम में 3 यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) आराम करने पहुंचे थे। तभी अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा। घटना 14 फरवरी की है। बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट पर गतिशक्ति यूनिट ने दो महीने पूर्व रनिंग रूम का कार्य पूरा किया था। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी के दिन कोटा मंडल के तीन टीटीई आराम करने के लिए रनिंग रूम में बेड पर लेटे थे। तभी छत से प्लास्टर गिरने लगा। इससे रनिंग रूम में अफरा-तफरी मच गई। टीटीई घबरा गए। हालांकि तीनों में किसी को चोट नहीं आई है,लेकिन हादसे से टीटीई दहशत में आ गए। वीडियो वायरल होने के बाद डीआरएम गगन गोयल ने आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है। दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना से किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ईदगाह में गिरा प्लास्टर
दिसंबर 2025 में ईदगाह रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम की छत से प्लास्टर गिरा था। जिसमें दो महिला यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आ गई थीं। इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी घटिया निर्माण होना बंद नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed