फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Planted 37 lakh saplings, resolved to make the earth green

Agra News: 37 लाख पौधे रोपे, धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प

Sat, 20 Jul 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Planted 37 lakh saplings, resolved to make the earth green
पौधा रोपते राज्यमंत्री एवं अधिकारी।
मैनपुरी। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और गिरते जलस्तर को रोकने के लिए शनिवार को जिले में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक ही दिन में 36.95 लाख पौधों से धरा काे सजाने का कार्य किया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने गांव कीरतपुर में पांच एकड़ भूमि पर पौधे लगाए। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

नगला कीरत में आबकारी एवं मद्य निशेध राज्य मंत्री ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के तहत वृहद पौधरोपण कर, हरी संकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) के पौधे रोपित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से प्रदेश के इतिहास में इतने वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का पहली बार लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि जनपद को आवंटित 37 लाख 18 हजार लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाएगी। सभी 26 विभाग अपने-अपने आवंटित लक्ष्य की पूर्ति करने में प्रात: से ही धरातल पर कार्य कर रहे हैं। कीरतपुर में पांच हेक्टेयर भूमि में पांच हजार पौधे लगाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्षो में जनपद में कराए गए वृक्षारोपण में 95 प्रतिशत पौधे विकसित हो चुके हैं, इस अभियान में जितने भी पौधे रोपित किए जाएंगे उनकी बेहतर देखभाल कर संरक्षित करने की दिशा में कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भदोरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में रोपे पौधे
पौधारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन स्तर से बी. चंद्रकला सचिव पंचायती राज एवं महिला कल्याण को जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधा रोपित किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे अधिक आवश्यकता पौधा रोपण, उनकी देखभाल कर उन्हें संरक्षित करने की है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ले. अग्निवेश पांडेय, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।


गांवों में अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ लगाए पौधे
किशनी/कुसमरा/भोगांव/कुरावली/करहल/बेवर/ घिरोर/ बिछवां। ग्रामीण अंचल में भी शनिवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तहसील स्तर पर सभी उपजिलाधिकारियों ने जन प्रतिनिधियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण कर लोगों को पौधों को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। वहीं ब्लॉक स्तर पर बीडीओ ने जन प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया। सामाजिक संस्थाओं ने भी पौधरोपण के कार्य किए। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान और सचिव ने पौधरोपण कार्य किए।

दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया पौधरोपण का कार्य
समय- पौधरोपण
सुबह 7 बजे- 146924
सुबह 9 बजे- 921744
सुबह 11 बजे- 1848373
दोपहर 01 बजे- 2732205
दोपहर 03 बजे- 3212709
शाम 06 बजे- 3695852
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed